

बोनी कपूर ने बहुप्रतीक्षित 'नो एंट्री' के सीक्वल से दिलजीत दोसांझ के बाहर होने की खबर की पुष्टि की है।
Image Source : Instagramखबरों में दावा किया गया था कि दिलजीत ने वरुण धवन और अर्जुन कपूर अभिनीत फिल्म छोड़ दी है।
Image Source : Instagramइस खबर ने उन प्रशंसकों को चौंका दिया जो इस कॉमेडी ड्रामा में तीनों के साथ काम करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
Image Source : Instagramहालांकि पहले कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन अब बोनी कपूर ने दिलजीत के बाहर होने की बात कही है।
Image Source : Instagramदिलजीत के इस प्रोजेक्ट से बाहर होने की बात स्वीकार करते हुए, बोनी ने खुलासा किया कि ऐसा सिर्फ तारीखों की समस्या के कारण हुआ है और उनके बीच अच्छे संबंध हैं।
Image Source : Instagramएनडीटीवी से बात करते हुए, बोनी कपूर ने कहा हां, हम अच्छे मूड में अलग हुए हैं क्योंकि तारीखें हमारी जरूरतों के हिसाब से नहीं मिल रही थीं।
Image Source : Instagramउम्मीद है कि हम जल्द ही साथ में एक पंजाबी फिल्म करेंगे। दिलजीत फिलहाल ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में अपने ऑरा टूर में व्यस्त हैं।
Image Source : Instargamबता दें कि दिलजीत दोसांझ को उनकी एक फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को कास्ट करने के बाद से उन्हें काफी विरोध झेलना पड़ा था।
Image Source : InstagramNext : 'जस्सी जैसी कोई नहीं' की मोना सिंह याद हैं? 22 साल बाद इतना बदल गया रंग-रूप