कैंसर सर्जरी के बाद दीपिका कक्कड़ को ससुर से मिला प्यार

कैंसर सर्जरी के बाद दीपिका कक्कड़ को ससुर से मिला प्यार

Image Source : Instagram

दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में बताया कि उन्हें स्टेज 2 लिवर कैंसर है। ट्यूमर को हटाने के लिए उनकी लंबी सर्जरी हुई। सर्जरी के बाद कैंसर से जूझ रही एक्ट्रेस की पहली झलक शोएब इब्राहिम ने शेयर की है।

Image Source : Instagram

'ससुराल सिमर का' की एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की हाल ही में बड़ी सर्जरी हुई है। उनके लीवर में ट्यूमर का पता चला और उसके बाद स्टेज 2 लीवर कैंसर की जानकारी मिली।

Image Source : Instagram

शोएब इब्राहिम लगातार दीपिका कक्कड़ की हेल्थ से जुड़ी अपडेट शेयर कर रहे हैं। हाल ही में एक पोस्ट में, शोएब ने खुलासा किया कि दीपिका को अपने लीवर में 'टेनिस बॉल के आकार' के ट्यूमर को हटाने के लिए 14 घंटे लंबी सर्जरी से गुजरना पड़ा है।

Image Source : Instagram

उन्होंने यह भी खुलासा किया कि डॉक्टरों को उनका पित्ताशय निकालना पड़ा क्योंकि उन्हें पथरी का पता चला था। अब, शोएब इब्राहिम ने टीवी एक्ट्रेस की पहली झलक दिखाई है।

Image Source : Instagram

कल ही शोएब इब्राहिम ने खुलासा किया था कि दीपिका कक्कड़ अब आईसीयू से बाहर आ गई हैं। लंबी सर्जरी के बाद एक्ट्रेस तीन दिनों तक आईसीयू में रहीं, लेकिन अब वह ठीक हो रही हैं।

Image Source : Instagram

अब शोएब ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्ट्रेस के हाथ की एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने एक्ट्रेस के हाथ की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने ससुर के दिए गए एक गिफ्ट कार्ड को पकड़े दिखाई दी।

Image Source : Instagram

यह ईद के मौके पर उन्हें दी गई ईदी थी। शोएब इब्राहिम ने वीडियो में यह भी खुलासा किया कि सर्जरी के बाद दीपिका कक्कड़ ने चलना भी शुरू कर दिया है। वहीं इंस्टा पर उनके चेहरे की झलक भी दिखीं।

Image Source : Instagram

शोएब इब्राहिम ने व्लॉग में सर्जरी के बारे में सब कुछ बताया और कहा, 'वह तीन दिनों तक आईसीयू में रही और सर्जरी के बाद उसकी हालत में सुधार है। शाम के समय, डॉक्टरों ने उसे कमरे में शिफ्ट करने का फैसला किया।'

Image Source : Instagram

एक्टर ने आगे कहा, 'वह कुछ दिनों के लिए यहां रहेगी क्योंकि सर्जरी बड़ी थी। वह 14 घंटे तक ओटी में रही, शाम 6-7 बजे, हम सभी घबरा गए क्योंकि ओटी से कोई अपडेट नहीं था क्योंकि हमने कभी इतना गंभीर ऑपरेशन नहीं देखा था। शुक्र है कि सर्जरी ठीक से हो गई।'

Image Source : Instagram

Next : महाभारत की 'कुंती' रियल लाइफ में लगती हैं अप्सरा, खूबसूरती देख नजरें हटाना मुश्किल