

2013 में टीवी शो 'महाभारत' ने टीआरपी में तहलका मचा दिया था। इसका हर किरदार लोगों के दिलों में आज भी एक अलग जगह बनाए हुए है।
Image Source : Instagramबीआर चोपड़ा की 'महाभारत' के बाद यही इकलौती महाभारत थी, जिसने दर्शकों का दिल जीता और कई गुमनाम चेहरों को पहचान दिलाई। उन्हीं में से एक थीं कुंती उर्फ शफक नाज।
Image Source : Instagram'महाभारत' में कुंती का किरदार शफक नाज ने निभाया था जो कुछ साल पहले तुनिषा शर्मा सुसाइड केस की वजह से लाइमलाइट में थी।
Image Source : Instagram'महाभारत' का निर्देशन सिद्धार्थ कुमार तिवारी ने किया था, जिसमें शफक नाज ने कुंती का किरदार निभाकर जबरदस्त शोहरत हासिल की। उस वक्त वह 21 साल की थीं।
Image Source : Instagramइस रोल को उन्होंने बखूबी निभाया था और एक्ट्रेस ने अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीत लिया था।
Image Source : Instagramशफक नाज रील लाइफ और रियल लाइफ में बहुत अलग दिखती हैं। वह अलस जिंदगी में बेहद ग्लैमरस हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
Image Source : Instagramशफक नाज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। शफक अब टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुकी हैं। वह बिग बॉस जैसे शो में भी नजर आ चुकी हैं।
Image Source : Instagram'महाभारत' में कुंती का रोल निभाने से पहले शफक कई टीवी शोज में काम कर चुकी थीं। 2010 में उन्होंने शो 'सपना बाबुल का...विदाई' से एक्टिंग डेब्यू किया था।
Image Source : Instagramएक्ट्रेस शफक 'गुम है किसी के प्यार में' सीरियल में भी नजर आ चुकी हैं। वह कुंती के अलावा 'सिया के राम लव कुश' में देवकी, 'देवों के देव महादेव' और 'महाकाली- अंत ही आरंभ है' के लिए भी मशहूर हैं।
Image Source : InstagramNext : 4 साल ही टिका 7 जन्मों का बंधन, अब एक्ट्रेस ने मिटाई एक्स हसबैंड से जुड़ी आखिरी निशानी?