शौहर ने दीपिका कक्कड़ पर लुटाया प्यार, दिखाईं अतरंगी तस्वीरें

शौहर ने दीपिका कक्कड़ पर लुटाया प्यार, दिखाईं अतरंगी तस्वीरें

Image Source : Instagram

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम लोगों के फेवरेट कपल हैं और इनके ब्लॉग्स देखना लोग काफी पसंद करते हैं।

Image Source : Instagram

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम हमेशा एक-दूसरे पर प्यार लुटाते रहते हैं। दोनों फैमिली के साथ वक्त बिताने के बाद एक-दूजे के लिए भी टाइम निकालते हैं।

Image Source : Instagram

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की मुलाकात टीवी शो 'ससुराल सिमर का' के दौरान हुई थी। सेट पर ही दोनों को प्यार हुआ।

Image Source : Instagram

दीपिका कक्कड़ पहले से शादीशुदा थी, लेकिन वो अपने प्यार छिपा नहीं सकीं और पहले पति से तलाक लेकर उन्होंने शोएब से शादी की।

Image Source : Instagram

दोनों की शादी खूब चर्चा में रहीं और एक्ट्रेस ने इस शादी के लिए अपना धर्म भी बदल दिया। अब दोनों की शादी को सात साल पूरे हो गए हैं।

Image Source : Instagram

इस खास मौके पर शोएब इब्राहिम ने एक्ट्रेस के लिए एक प्यार भरा इंस्टाग्राम पोस्ट लिया और कई अनदेखी तस्वीरें भी साझा की हैं।

Image Source : Instagram

शोएब ने लिखा, 'प्यार सिर्फ साथ रहने के बारे में नहीं है, यह हर दिन एक दूसरे को चुनने के बारे में है। तब भी जब यह मुश्किल हो। तब भी जब यह दर्द देता हो।'

Image Source : Instagram

शोएब ने कैप्शन में आगे लिखा, 'हमने उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन इन सबके बीच, हमने हंसी के जरिए, खामोशी के जरिए, उन दिनों के जरिए एक दूसरे को चुनना कभी बंद नहीं किया जब हम एक दूसरे को समझ नहीं पाए।'

Image Source : Instagram

अंत में शोएब ने लिखा, 'कोई फर्क नहीं पड़ता कि ज़िंदगी हमें कहां ले जाती है, जब तक मेरे पास तुम हो, मेरे पास सब कुछ है। 7 साल मुबारक।'

Image Source : Instagram

Next : करणवीर मेहरा की नई कार देखने के लिए बेताब थीं शिल्पा शिरोडकर, तो एक्टर ने दिया सरप्राइज