एक है गोल्ड मेडलिस्ट तो एक ने किया एमफिल, ये हैं बॉलीवुड की सबसे पढ़ी-लिखी अभिनेत्रियां

एक है गोल्ड मेडलिस्ट तो एक ने किया एमफिल, ये हैं बॉलीवुड की सबसे पढ़ी-लिखी अभिनेत्रियां

Image Source : Instagram

विद्या बालन ने सोशियोलॉजी में बेचलर्स किया है। उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज में पढ़ाई की। इसके बाद, उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री की।

Image Source : Instagram

अयोध्या में जन्मीं अनुष्का शर्मा आर्मी स्कूल गईं और फिर माउंट कार्मेल कॉलेज से आर्ट्स में डिग्री हासिल की।

Image Source : Instagram

परिणीति चोपड़ा ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में ट्रिपल ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में इकोनॉमिक्स में ऑल इंडिया टॉपर भी रहीं।

Image Source : Instagram

प्रीति जिंटा ने अपनी स्कूली शिक्षा शिमला में की और फिर शिमला के सेंट बेडे कॉलेज चली गईं। इंग्लिश ऑनर्स में ग्रेजुएट होने के बाद, प्रीति जिंटा ने साइकोलॉजी में ग्रेजुएशन किया और क्रिमिनल साइकोलॉजी में पीजी किया।

Image Source : Instagram

दिशा पाटनी हमेशा से एयर फोर्स पायलट बनना चाहती थीं और उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, लखनऊ से कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है।

Image Source : Instagram

अमीषा पटेल ने मुंबई के कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल में पढ़ाई की, जहां वह हेड गर्ल थीं। इसके बाद उन्होंने बायोजेनेटिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और फिर कॉमर्स स्ट्रीम में शिफ्ट हो गईं।

Image Source : Instagram

सोहा अली खान भी कम पढ़ी-लिखी नहीं हैं। उन्होंने नई दिल्ली के ब्रिटिश स्कूल में पढ़ाई की और फिर ऑक्सफोर्ड में मॉडर्न हिस्ट्री का अध्ययन किया। इसके बाद उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से इंटरनेशनल रिलेशन्स में मास्टर डिग्री हासिल की।

Image Source : Instagram

ऋचा चड्ढा ने अपनी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली के सरदार पटेल विद्यालय से पूरी की और फिर सेंट स्टीफन कॉलेज, नई दिल्ली से सोशल कम्युनिकेशन मीडिया में डिप्लोमा किया।

Image Source : Instagram

Next : सोनारिका भदोरिया ने खास अंदाज में किया पति को एनिवर्सरी विश, लिखा प्यारा सा नोट