

विकास पराशर और सोनारिका भदौरिया ने एक-दूसरे को सात साल तक डेट किया है, जिसके बाद कपल ने 2022 में सगाई की। 2024 में कपल परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध गया था।
Image Source : Instagramकपल की आज शादी की पहली सालगिरह है। एक्ट्रेस ने अपने इस खास मौके पर अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
Image Source : Instagramसोनारिका की इस तस्वीर में एक्ट्रेस अपनी शादी की आउटफिट में काफी क्यूट और ग्लैमरस लग रही हैं। वहीं उनके पति विकास पराशर भी काफी हैंडसम लग रहे हैं।
Image Source : Instagramसोनारिका भदौरिया ने अपनी हल्दी के रश्मों की भी तस्वीरों को पोस्ट किया, जिसमें वो विकास के साथ हंसते हुए पोज देते दिख रही हैं।
Image Source : Instagramसोनारिका भदौरिया की इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फोटो में विकास सोनारिका को मंगलसूत्र पहनाते दिखाई दे रहे हैं और एक्ट्रेस की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही है।
Image Source : Instagramएक्ट्रेस की इन खास तस्वीरों पर फैंस रिएक्शन दे रहे हैं और प्यार लूटा रहे हैं। सोनारिका ने इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा।
Image Source : Instagramउन्होंने लिखा, 'सालगिरह मुबारक, उस आदमी के लिए, जो हमेशा के लिए मेरे साथ है। सात साल आपकी गर्लफ्रेंड रहने के लिए, दो साल आपकी मंगेतर रहने के लिए और एक साल आपकी पत्नी रहने के लिए।'
Image Source : Instagramएक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'हमारी लाइफ में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन हम समय की कसौटी पर खरे उतरे। मेरे हर दिन के खत्म होने में आप ही हैं। प्यार, डिवोशन और लॉयल्टी के साथ बीते हमारे ये साल।'
Image Source : Instagramसोनारिका भदौरिया ने 'देवों के देव महादेव' शो से अपनी एक खास पहचान बना ली है। एक्ट्रेस का ये शो काफी हिट भी हुआ। टीवी शो के अलावा एक्ट्रेस बॉलीवुड में भी डेब्यू कर चुकी हैं।
Image Source : InstagramNext : वरुण धवन ने 'बॉर्डर 2' के सेट से शेयर की तस्वीरें, सनी देओल भी पोज देते आए नजर