वरुण धवन ने 'बॉर्डर 2' के सेट से शेयर की तस्वीरें, सनी देओल भी पोज देते आए नजर

वरुण धवन ने 'बॉर्डर 2' के सेट से शेयर की तस्वीरें, सनी देओल भी पोज देते आए नजर

Image Source : Instagram

वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर चर्चा में हैं। 'बॉर्डर 2' फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

Image Source : Instagram

वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ एक नई तस्वीर को शेयर किया है, जिसमें एक्टर सनी देओल के साथ नजर आ रहे हैं।

Image Source : Instagram

फोटो में वरुण धवन और सनी देओल साथ में पोज देते दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में दोनों सैनिक के रोल में नजर आने वाले हैं। उनकी ये तस्वीर फैंस को काफी पसंद आ रही है।

Image Source : Instagram

वरुण धवन की फिल्म 'बॉर्डर 2' को अनुराग सिंह निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार कर रहे हैं। ये फिल्म 23 जनवरी 2026 में रिलीज होने के लिए तैयार हो रही है।

Image Source : Instagram

'बॉर्डर 2' फिल्म में वरुण धवन और सनी देओल के साथ दिलजीत दोसांझ भी दिखाई देगें। फिल्म की शूटिंग इस समय झांसी में हो रही है।

Image Source : Instagram

एक्टर ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'सनी डेज, हमारे साब जी।' उनकी इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Image Source : Instagram

एक्टर की पोस्ट पर एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'शुभकामनाएं वरुण धवन और सनी पाजी।' वहीं एक और ने कमेंट करते हुए लिखा, 'एक फ्रेम में दो सुपरस्टार।'

Image Source : Instagram

एक्टर की पोस्ट से फैंन के बीच फिल्म को लेकर और भी एक्साइटमेंट बढ़ गई है। एक्टर ने इससे पहले भी अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म की शूटिंग की कुछ तस्वीरों को शेयर किया था।

Image Source : Instagram

वरुण अब तक 'मैं तेरा हीरो', 'एबीसीडी 2', 'दिलवाले', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', 'स्त्री 2' जैसी कई हिट फिल्में दे चुके हैं। फैंस अब उनकी फिल्म 'बॉर्डर 2' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Image Source : Instagram

Next : राधिका आप्टे ने शेयर की BAFTA की ऐसी फोटो, देखकर किसी ने की तारीफ तो कोई हुआ नाराज