

राधिका आप्टे काफी समय से सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस कुछ समय पहले ही मां बनी हैं। एक्ट्रेस ने अभी अपने बेबी का चेहरा रिवील नहीं किया है।
Image Source : Instagramराधिका आप्टे ने हाल ही में बाफ्टा अवॉर्ड्स में शिरकत की, जहां की कुछ खास झलकियां एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर कीं।
Image Source : Instagramराधिका आप्टे एक तस्वीर में हाथों में ब्रेस्ट मिल्क पंपिंग मशीन नजर आ रही हैं वहीं दूसरे हाथ में शैंपेन का गिलास लिए दिखाई दीं।
Image Source : Instagramएक्ट्रेस बाथरूम में खड़े होकर हसंते हुए पोज देती दिख रही हैं। उनकी इन तस्वीर पर कुछ फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ ने शैंपेन की ग्लास को लेकर उन पर तंज करना शुरू कर दिया।
Image Source : Instagramएक्ट्रेस की फोटोज पर कमेंट करते हुए यूजर्स ने शैंपेन को लेकर एक्ट्रेस को निशाने पर लिया और साथ ही एक न्यू मॉम होने के नाते शराब से दूर रहने की सलाह देने लगे।
Image Source : Instagramएक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा। एक्ट्रेस की इस तस्वीर पर फैंस रिएक्शन दे रहे हैं।
Image Source : Instagramएक्ट्रेस के फैन ने कमेंट करते हुए लिखा- 'आप बहुत अच्छी मां हैं।' वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'नई मां बनना और काम करना मुश्किल है। दोनों संभालना पड़ता है।'
Image Source : Instagramवहीं कई यूजर नाराज होते देख रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'एक तरफ आप ब्रेस्ट मिल्क निकाल रही हैं। दूसरी तरफ आप शैंपेन पी रही हैं।' एक और ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ये गलत है बेबी को कभी भी ऐसे ब्रेस्ट मिल्क नहीं पिलाना चाहिए।'
Image Source : Instagramएक्ट्रेस ने इससे पहले भी अपनी बेटी के साथ की एक तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जिसमें एक्ट्रेस अपने बेटी को गोद में लिए प्यार लुटाती नजर आ रही थीं।
Image Source : InstagramNext : पहले सुनाई खरी-खोटी, अब रणवीर अल्लाहबादिया के सपोर्ट में दिखे सिंगर, कही ये बातें