

मन्नारा चोपड़ा दिल्ली में पली-बढ़ी हैं और अब दशहरा के खास मौके पर उन्होंने अपने पिता के बारे में बात की। इस दौरान वह उन्हें याद कर इमोशनल हो गईं।
Image Source : Instagram/@memannaraदशहरा 2025 के एक इवेंट के लिए एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा दिल्ली आई, जहां वह अपने पिता के निधन के बाद पहले दशहरा सेलिब्रेशन के बारे में बात करते हुए भावुक हो गईं।
Image Source : Instagram/@memannaraमन्नारा ने इवेंट में बताया कि अपने पिता रमन राय हांडा के साथ रामलीला देखने जाना उनकी सबसे प्यारी यादों में से एक है। उन्होंने कहा, 'अगर आप भारत में रहते हैं तो यह खुशी का दिन आपके परिवार और दोस्तों के साथ जरूर मनाए। मुझे वह समय याद है जब मैं बचपन में अपने पिता के साथ जाया करती थी।'
Image Source : Instagram/@memannaraएक्ट्रेस ने आगे कहा, 'वह मुझे, मेरी बहन और चचेरे भाइयों-बहनों को भी साथ ले जाते थे क्योंकि त्योहारों पर रिश्तेदार भी आते हैं। हम रामलीला देखने जाते थे और वापस आते थे, हम उन दुकानों से धनुष-बाण, तलवारें और हर चीज खरीदते थे।'
Image Source : Instagram/@memannaraउन्होंने यह भी कहा, 'मुझे अपने देश से बहुत प्यार है। मुझे अच्छा लगता है कि लोग एक-दूसरे से अनजान होने के बावजूद कैसे मिलते और बातचीत करते हैं।'
Image Source : Instagram/@memannaraरियलिटी शो 'बिग बॉस 17' से लोकप्रियता हासिल करने वाली 34 साल की मन्नारा चोपड़ा ने अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
Image Source : Instagram/@memannaraइस साल की शुरुआत में अपने पिता के निधन के बाद मन्नारा चोपड़ा के परिवार का यह पहला दशहरा है।
Image Source : Instagram/@memannaraमन्नारा चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपने पिता के निधन के एक महीने बाद 'लाफ्टर शेफ्स- अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीज़न 2' से वापसी की थी।
Image Source : Instagram/@memannaraउन्होंने अपनी शुरुआत 2014 की फिल्म 'जिद' से की थी, इसके बाद उन्होंने 'थिक्का', 'रोग' और 'सीता' जैसी दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम किया।
Image Source : Instagram/@memannaraNext : गुरुवार को सगाई करेंगी अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर