

तारा सुतारिया और वीर पहारिया ने इटली से अपनी छुट्टियों की ताजा तस्वीरों के साथ एक बार फिर अफवाहों का बाजार गर्म कर दिया है।
Image Source : Instagramइस रूमर्ड कपल ने हाल ही में एक अनजान जगह से कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं, जो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई हैं।
Image Source : Instagramअब खबर है कि रूमर्ड कपल तारा सुतारिया और वीर पहारिया इटली के तटीय शहर कैपरी में रोमांटिक छुट्टियां मना रहे हैं।
Image Source : Instagramहालांकि तारा और वीर में से किसी ने भी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है, लेकिन दोनों के एक करीबी सूत्र ने इस बात का खुलासा किया था कि वे रिलेशन में हैं।
Image Source : Instagramउनके एक करीबी ने जूम से बातचीत में कहा था, 'वे इसे छिपाने की बहुत कोशिश नहीं कर रहे हैं, लेकिन वे इसे दिखावा भी नहीं कर रहे हैं।'
Image Source : Instagramआगे उसने कहा था, 'उनकी केमिस्ट्री साफ दिखाई दे रही थी। वे हंसना बंद नहीं कर पा रहे थे। दोनों के बीच गंभीरता दिख रही है।'
Image Source : Instagramबता दें, वीर पहाड़िया से पहले तारा सुतारिया करीना कपूर और रणबीर कपूर की बुआ के बेटे आदर जैन को डेट कर रही थीं।
Image Source : Instagram4 साल की डेटिंग के बाद दोनों के ब्रेकअप ने लोगों का ध्यान खींचा था। आदर जैन ने अपनी शादी में तारा संग रिश्ते को टाइमपास करार दिया था।
Image Source : InstagramNext : शेफाली जरीवाला के पहले पति को याद आई एक्ट्रेस संग आखिरी मुलाकात, घंटों चली थी बात, बोले- 'हम दोनों...'