फराह खान का कुक दिलीप छोड़ सकता है नौकरी? इस सेलिब्रिटी शेफ से मिला नई जॉब का ऑफर

फराह खान का कुक दिलीप छोड़ सकता है नौकरी? इस सेलिब्रिटी शेफ से मिला नई जॉब का ऑफर

Image Source : Instagram

फराह और उनके कुक दिलीप की मसखरी दर्शकों को खबू पसंद आती है, तभी तो ये जोड़ी अब यूट्यूब की दुनिया की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक बन गई है।

Image Source : Instagram

दिलीप का बेबाक और अनोखा आकर्षण सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है और हर एपिसोड के साथ वह और भी मशहूर होते जा रहे हैं।

Image Source : Instagram

लेकिन, अब सवाल ये उठ रहे हैं कि क्या दिलीप, फराह खान की नौकरी छोड़ देंगे? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं, क्योंकि दिलीप को नई जॉब का ऑफर मिल गया है।

Image Source : Farah Khan

जी हां, दिलीप को एक सेलिब्रिटी शेफ ने नई जॉब का ऑफर दिया है। इस सेलिब्रिटी शेफ ने दिलीप के अंदर की कला को देखने के बाद नई नौकरी का ऑफर दे दिया।

Image Source : Instagram

दरअसल, फराह और दिलीप के हालिया व्लॉग में दिग्गज शेफ संजीव कपूर उनके साथ नजर आए और इस दौरान दिलीप कुछ नर्वस लगे। उन्होंने प्रॉपर शेफ वाले कपड़े भी पहने थे।

Image Source : Instagram

संजीव कपूर ने इस दौरान दिलीप को चिकन विंग्स बनाने सिखाए। इसी के साथ वह उन्हें कुछ टिप्स देते भी दिखे। इस दौरान दिलीप भी अपनी अतरंगी बातों से शेफ संजीव को एंटरटेन करते दिखे।

Image Source : Instagram

संजीव कपूर ने उनके अंदर की कला को देखा और फराह की नजर हटते ही संजीव ने दिलीप को नई नौकरी का ऑफर देते हुए कहा- 'तू मेरे पास आ जा और काम कर। इनका चैनल छोड़ दे।'

Image Source : Instagram

संजीव कपूर, दिलीप से कहते हैं- 'मैं तुझे इनसे ज्यादा फेमस कर दूंगा। मेरे चैनल पर करीब 50 शेफ हैं जो मेरे घर में खाना पकाते हैं। यहां सिर्फ ये मैडम हैं।'

Image Source : Instagram

संजीव कपूर से पहले कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने भी दिलीप को नौकरी ऑफर की थी।

Image Source : Instagram

Next : मेट गाला में विदेशी स्टार्स संग दिलजीत की हंसी-ठिठोली, सिंगर की इस बात पर शकीरा की छूटी हंसी