टॉप डायरेक्टर से सिलबट्टे पर मसाले पिसवाती थी सास, सुनाए शादी के बाद के किस्से

टॉप डायरेक्टर से सिलबट्टे पर मसाले पिसवाती थी सास, सुनाए शादी के बाद के किस्से

Image Source : Instagram

फराह खान ने हाल ही में अपनी सास को लेकर कुछ शॉकिंग खुलासे किए। फराह ने एक साउथ इंडियन परिवार में शादी करने के बाद की चुनौतियों के बारे में बात की और बताया कि उन्होंने सांस्कृतिक अंतर को कैसे संभाला।

Image Source : Instagram

फराह खान यूट्यूब पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपने व्लॉग के जरिए अपनी जिंदगी की झलक फैंस संग साझा करती रहती हैं। फराह खाने-पीने की भी काफी शौकीन हैं।

Image Source : Instagram

लेटेस्ट व्लॉग में फराह ने करिश्मा तन्ना से मुलाकात करती दिखीं। तमन्ना के पति भी एक साउथ इंडियन ही हैं। ऐसे में फराह को अपनी शादी के शुरुआती दिन याद आ गए।

Image Source : Instagram

फराह ने याद किया कि कैसे जब उन्होंने शिरीष कुंदेर से शादी की तो शुरुआत में उनकी सास उनसे सिलबट्टे का उपयोग करके मसाले पीसने को कहती थीं।

Image Source : Instagram

फराह ने इस दौरान बताया कि एक दिन उनकी सास ने उन्हें मिक्सर का इस्तेमाल करते देखा और निराश हो गईं।

Image Source : Instagram

करिश्मा तन्ना के साथ खाना बनाते समय, फराह ने कहा- 'एक बार मेरी सास ने मुझसे कहा, इन मसालों को हाथ से पीसा करो, सिलबट्टे का उपयोग करके। मिक्सर में मत पीसो। मेरे दिमाग में आया- 'किसके पास इतना समय है भाई?'

Image Source : Instagram

फराह की बात सुनकर करिश्मा हैरान रह गईं। इस पर करिश्मा की साउथ इंडियन सास ने रिएक्ट किया और कहा- 'सिलबट्टे में पिसे मसाले खाने का स्वाद बढ़ा देते हैं।'

Image Source : Instagram

करिश्मा तन्ना की सास की बात सुनकर फराह से रहा नहीं गया और उन्होंने तुरंत जवाब दिया- 'वे दोनों तरीकों से अच्छे लगते हैं।'

Image Source : Instagram

इससे पहले भी फराह ने शेयर किया था कि उनकी सास को उनके खाने की पसंद के साथ काफी स्ट्रगल करना पड़ा। फराह ने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के दौरान ये किस्सा शेयर किया था।

Image Source : Instagram

Next : एक्टिंग छोड़ किसान बना एक्टर, गांव में करने लगा खेती, 2 साल घाटे के बाद हो गया था कंगाल