

बॉलीवुड में ऐसे कई कलाकार हैं, जिनकी सफलता के बाद इनके रिश्तेदारों ने भी अभिनय की दुनिया में कदम जमाने की कोशिश की। इनमें प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शुमार है।
Image Source : Instagram/@priyankachopraप्रियंका चोपड़ा ने 2003 में 'द हीरोः लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई' से डेब्यू किया था, जिसमें वह सेकेंड लीड रोल में नजर आईं।
Image Source : Instagram/@priyankachopraप्रियंका ने अपनी मेहनत के दम पर सिर्फ देश में ही नहीं दुनियाभर में भी पहचान बनाई और अब ग्लोबल स्टार बनकर इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं।
Image Source : Instagram/@priyankachopraप्रियंका तो बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में हिट रहीं, लेकिन उनकी चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं।
Image Source : Instagram/@parineetichopraप्रियंका के नक्श-ए-कदम पर चलते हुए परिणीति चोपड़ा ने बॉलीवुड का रुख किया, लेकिन उन्हें अपनी बहन जैसी शोहरत हासिल नहीं हुई।
Image Source : Instagram/@parineetichopraप्रियंका, परिणीति की ही तरह मन्नारा चोपड़ा ने भी अभिनय की दुनिया में कदम रखा और 'जिद' से डेब्यू किया, लेकिन उन्हें भी कुछ खास सफलता नहीं मिली।
Image Source : Instagram/@memannaraमन्नारा ने फिल्मों में असफल होने के बाद बिग बॉस हाउस में कदम रखा और खूब लाइमलाइट लूटी।
Image Source : Instagram/@memannaraप्रियंका की एक और चचेरी बहन हैं, जिनका नाम मीरा चोपड़ा है। मीरा भी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमा रही हैं और साउथ इंडियन फिल्मों में काम कर रही हैं।
Image Source : Instagram/@meerachopraमीरा पिछले दिनों अपनी शादी को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहीं। एक्ट्रेस ने 2024 में बॉयफ्रेंड रक्षित केजरीवाल से शादी की थी, जिसके बाद से वह एक्टिंग से ब्रेक पर हैं।
Image Source : Instagram/@meerachopraNext : मां के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, फिर कुछ इस अंदाज में एक्ट्रेस ने सेलिब्रेट किया बर्थडे