प्रेग्नेंट गौहर खान ने रैंप पर बिखेरा जलवा, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

प्रेग्नेंट गौहर खान ने रैंप पर बिखेरा जलवा, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Image Source : Instagram

गौहर खान ने 10 अप्रैल को घोषणा की कि वह जैद दरबार के साथ अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने को तैयार हैं। ये खुशखबरी देने के बाद एक्ट्रेस का रैंप वॉक वीडियो सामने आया है।

Image Source : Instagram

एक फैशन शो में गौहर खान को रैंप वॉक करते देखा गया, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस दौरान उनका कॉन्फिडेंस और अदाएं देखने लायक थीं।

Image Source : Instagram

उनके रैंप वॉक का वीडियो अब वायरल हो रहा है। इसमें एक्ट्रेस को ग्रीन शेड कलर के फ्यूजन पैंट-साड़ी पहने देखा जा सकता है, जिसमें फूलों की कढ़ाई की गई है।

Image Source : Instagram

गौहर खान ने अपने लुक को मिनिमलिस्टिक ज्वैलरी और हाई पेंसिल हील्स के साथ पूरा किया है। गौहर रैंप पर बॉस लेडी बन छा गईं।

Image Source : Instagram

उन्होंने इस खूबसूरत आउटफिट में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए जमकर पोज दिए और अपने स्टाइलिश अंदाज से सभी का दिल जीत लिया।

Image Source : Instagram

गौहर खान और जैद दरबार ने 2020 में शादी की। 2023 में, उन्होंने अपने पहले बच्चे, बेटे का स्वागत किया। उन्होंने उसका नाम जेहान रखा है।

Image Source : Instagram

वहीं इसी साल 10 अप्रैल को गौहर ने सोशल मीडिया पर फिर से अपने प्रशंसकों को खुशखबरी दी। गौहर खान और उनके पति जैद दरबार ने बताया कि वो दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं।

Image Source : Instagram

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह जैद के साथ प्राइस टैग गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। इसमें वह अपना बेबी बंप दिखाती नजर आईं।

Image Source : Instagram

उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, 'बिस्मिल्लाह!! आपकी दुआओं और प्यार की जरूरत है #GazaBaby2 #allahummabaarikfiihi।'

Image Source : Instagram

वर्क फ्रंट की बात करें तो गौहर फिलहाल रवि दुबे और सरगुन मेहता की लवली लोला में ईशा मालवीय के साथ लीड रोल में नजर आ रही हैं।

Image Source : Instagram

Next : सर्जरी पर हुई मौनी रॉय की फजीहत, अब ट्रोल्स को 'नागिन' ने दिया जवाब, बोलीं- 'आपको इसमें खुशी...'