

मौनी रॉय टीवी पर सालों राज करने के बाद अब बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमा रही हैं। अभिनेत्री अक्सर ही किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं।
Image Source : Instagramजल्द ही मौनी रॉय एक नई फिल्म 'भूतनी' में नजर आएंगी, जिसका ट्रेलर हाल ही में लॉन्च किया गया।
Image Source : Instagramभूतनी के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में मौनी भी शामिल हुई थीं, जिसके फोटो-वीडियो में लोगों की नजर उनके माथे पर जा पड़ी, जो थोड़ा अजीब लग रहा था।
Image Source : Instagramमौनी के बदले लुक को लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया, जिस पर अब अभिनेत्री ने रिएक्शन दिया और ट्रोलिंग पर खुलकर बात की।
Image Source : Instagramट्रोलिंग पर हुए सवाल का जवाब देते हुए मौनी ने एक बात साफ कर दी कि उन्हें ट्रोल्स से कोई फर्क नहीं पड़ता है।
Video Source : Instagramमौनी रॉय ने कहा- 'मैं कुछ करती ही नहीं हूं...इन लोगों के कमेंट्स देखती ही नहीं हूं. रेंडम से लोग स्क्रीन के पीछे बैठकर कमेंट करते हैं और इसमें उन्हें खुशी मिलती है तो ठीक है।'
Image Source : Instagramएक्ट्रेस ने हाल ही में एक फैशन वीक इवेंट में हिस्सा लिया। इस दौरान मौनी ब्लैक कलर के खूबसूरत से लहंगे में रैंप पर अपनी अदाएं बिखेरती नजर आईं।
Image Source : Instagramमौनी रॉय फैशन इवेंट में डिजाइनर नित्या बजाज के खूबसूरत लहंगे को कैरी किया था और उनके इस लुक की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है।
Image Source : Instagramइसी दौरान उन्होंने ट्रोलिंग पर बात की और ट्रोलिंग पर अपना रुख भी साफ कर दिया। एक्ट्रेस के इस बयान पर अब सोशल मीडिया यूजर भी रिएक्शन दे रहे हैं।
Image Source : InstagramNext : तेजस्विनी-नील की शादी का सीन इस टॉप शो से किया गया है कॉपी, मेकर्स हुए ट्रोल