फराह खान ने संवारी जिंदगी, करोड़ों की मालकिन बनी कोरियोग्राफर, अब बोली- 'वो मेरी मां हैं'

फराह खान ने संवारी जिंदगी, करोड़ों की मालकिन बनी कोरियोग्राफर, अब बोली- 'वो मेरी मां हैं'

Image Source : Instagram

फराह खान अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन दिनों वह अपने शेफ दिलीप के साथ अपने फूड व्लॉग को लेकर तारीफें बटोर रही हैं।

Image Source : Instagram

इस बीच गीता कपूर ने फराह खान की तारीफों के पुल बांधे और सबके बीच 'गीता मां' नाम से मशहूर गीता ने फराह को अपनी 'मां' बताया है।

Image Source : Instagram

गीता कपूर आज बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर्स में से हैं। उनके पास किसी चीज की कमी नहीं है, लेकिन एक समय था जब वह पैसों की तंगी से गुजर रही थीं और इस दौरान फराह खान उनका सहारा बनी थीं।

Image Source : Instagram

गीता कपूर ने हिंदी रश के साथ बातचीत में फराह खान के साथ अपनी जर्नी और एक्सपीरियंस के बारे में बात की और उनकी तारीफों के पुल बांधे।

Image Source : Instagram

गीता कपूर ने बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंने अपने घर की खराब आर्थिक हालत के चलते डांस शुरू किया था और इसी दौरान उनकी मुलाकात फराह खान से हुई थी।

Image Source : Instagram

गीता कपूर ने कहा- 'मैंने घर खर्च निकालने के लिए डांस करना शुरू किया था। उस टाइम लोग जो बोलते थे, मैं कर देती थी। एक बहुत बड़े कोरियोग्राफर थे, जिन्होंने फराह से मुझे उनके ग्रुप में लेने की सिफारिश की।'

Image Source : Instagram

'मैंने फराह के साथ असिस्टेंट कोरियोग्राफर के तौर पर काम किया और वो इकलौती ऐसी बॉस थीं जो मुझे बाहर काम के लिए भेज देती थीं। आज मैं जो कुछ हूं उनकी बदौलत हूं।'

Image Source : Instagram

'मुझे ये बताने में बिलकुल शर्म नहीं आती कि मेरा वजूद फराह की वजह से है। उन्होंने मुझे काम दिया, सिखाया और मेरे लिए ये बहुत बड़ी बात है।'

Image Source : Instagram

'वो बहुत अलग किस्म की इंसान हैं। उन्होंने कभी किसी का पैसा नहीं रोका। उनकी टीम में जो भी लोग हैं, सबको काम दिलाया। कभी किसी ने ये नहीं कहा कि फराह ने मुझे काम नहीं दिलाया।'

Image Source : Instagram

'मेरा पहला घर उनकी वजह से बना। वो मेरी जिंदगी की उन लोगों में से हैं, जिन्हें मैं कभी भी फोन कर सकती हूं। वो मेरे लिए मां की तरह हैं।'

Image Source : Instagram

Next : 12 साल से गुपचुप लिवइन में रहती हैं डायना पेंटी, किया खुलासा