'गुम है किसी के प्यार में' को एक साथ तीन लीड एक्टर्स ने कहा अलविदा

'गुम है किसी के प्यार में' को एक साथ तीन लीड एक्टर्स ने कहा अलविदा

Image Source : Instagram

स्टार प्लस का शो 'गुम है किसी के प्यार में' टीआरपी में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहा है। इसलिए मेकर्स शो में बड़े बदलाव करने वाले हैं।

Image Source : Instagram

टीआरपी के गिरते ही मेकर्स ने हैरान करने वाला फैसला लिया है और शो के लीड रोल्स परम सिंह, वैभवी हंकारे और सनम जौहर बाहर का रास्ता दिखा दिया।

Image Source : Instagram

परम सिंह, वैभवी हंकारे और सनम जौहर शो छोड़ रहे हैं। मेकर्स कहानी को नया रूप देना चाहते हैं। नए कलाकारों की तलाश जारी है।

Image Source : X

'गुम है किसी के प्यार में' परम सिंह ने डॉ. नील का किरदार निभाया था, जबकि सनम जौहर ऋतुराज का किरदार में नजर आए।

Image Source : X

वहीं 'गुम है किसी के प्यार' में आए लीप के बाद से टीवी की मशहूर एक्ट्रेस वैभवी हंकारे तेजस्विनी के रोल में नजर आ रही हैं।

Image Source : Instagram

शुरुआत में 2020 में लॉन्च हुए 'गुम है किसी के प्यार में' नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा लीड रोल्स में थे, जिन्हें विराट, सई और पाखी के किरदार में देखा गया था।

Image Source : X

समय के साथ दर्शकों के सामने शो में नई कास्ट और कहानी को पेश किया गया। लीप के बाद कलाकारों में बदलाव किए गए।

Image Source : X

जून 2023 से जून 2024 तक भाविका शर्मा, शक्ति अरोड़ा और सुमित सिंह मुख्य भूमिका में थे। वहीं 7 साल की छलांग के बाद इसमें हितेश भारद्वाज और अमायरा खुराना के साथ भाविका शर्मा ने जनवरी 2025 तक अभिनय किया था।

Image Source : Instagram

जनवरी 2025 से, इसमें वैभवी हंकारे, परम सिंह और सनम जौहर शो के तीसरे सीजन की मुख्य भूमिका में है जो अब 'गुम है किसी के प्यार में' को अलविदा कह चुके हैं।

Image Source : Instagram

Next : घरवालों के खिलाफ जाकर की शादी, डेढ़ महीने में हुई प्रेग्नेंट, पति के साथ नर्क बनी इस हसीना की जिंदगी