

बॉलीवुड और टीवी जगत में बहुत सी अदाकाराएं ऐसी हैं जिन्हें प्यार और शादी में धोखा मिल चुका है। हम आपको एक ऐसी ही हसीना के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें मां बनने के बाद अपने पति की सच्चाई का पता चला।
Image Source : Instagramहम बात कर रहे हैं अपनी बोल्डनेस को लेकर सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस कंगना शर्मा की, जो अपने बोल्ड अंदाज से इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
Image Source : Instagramकंगना शर्मा ने कुछ समय पहले ही एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की थी। इसी दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी के प्यार, शादी और फिर प्रेग्नेंसी को लेकर भी बात की।
Image Source : Instagramकंगना ने इस दौरान अपनी शादी और पति को लेकर कई ऐसे खुलासे किए, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया।
Image Source : Instagramकंगना शर्मा ने बताया कि उनकी 2019 में योगेश नाम के शख्स से मुलाकात हुई थी, जिसने उन्हें प्रपोज किया। योगेश ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया।
Image Source : Instagramकंगना शर्मा ने बताया कि उस वक्त वो शादी नहीं करना चाहती थीं, लेकिन भावनाओं में बहकर वह योगेश से शादी के लिए राजी हो गईं।
Image Source : Instagramहालांकि, उनके परिवार वाले इस शादी के खिलाफ थे, लेकिन अभिनेत्री ने परिवार के खिलाफ जाकर योगेश से शादी कर ली और फिर शादी के डेढ़ महीने में ही प्रेग्नेंट भी हो गईं।
Image Source : Instagramकंगना ने कहा कि 'शादी के बाद शुरुआत में सब अच्छा लग रहा था, लेकिन शादी के डेढ़ महीने बाद ही मैं प्रेग्नेंट हो गईं। मेरी मां और बहन शादी टूटने के दर्द से गुजर चुकी थीं और मुझे भी इस बात का डर सताता रहता था।'
Image Source : Instagramअभिनेत्री ने कहा- 'प्रेग्नेंसी के दौरान योगेश मुझे मेरी मां के पास छोड़ गया, तब मुझे पचा चला कि वो पहले से शादीशुदा था और तलाक लेने वाला था। तब तक मैं मां बन चुकी थी।'
Image Source : InstagramNext : क्राइम शो होस्ट करने पर एक्ट्रेस की मेंटल हेल्थ हुई खराब, आने लगे डरावने सपने, बोली- 'घर से निकली और...'