

टीवी के मोस्ट पॉपुलर कपल में से एक ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट सभी के पसंदीदा है। वह अपनी रियल लाइफ केमिस्ट्री के लिए जाने जाते हैं।
Image Source : Instagramदोनों ही अपनी मैरिड लाइफ को खूब एंजॉय कर रहे हैं। ऐश्वर्या और नील ऑनस्क्रीन भाभी-देवर का किरदार निभा चुके हैं।
Image Source : Instagramइन दोनों की लव स्टोरी शूटिंग सेट से शुरू हुई थी। जी हां, टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' देवर-भाभी का किरदार निभाने वाले ऐश्वर्या और नील ने गुपचुप शादी रचाई थी।
Image Source : Instagramदरअसल, 'गुम है किसी के प्यार में' सीरियल के दौरान ही ऐश्वर्या शर्मा की मुलाकात नील से हुई थी। शूटिंग के वक्त वे दोस्त बने फिर कुछ महीनों डेट करने के बाद शादी कर ली।
Image Source : Instagramशादी के पहले एक्ट्रेस को प्यार में धोखा मिला था। लेकिन, जब नील से मिली तो उनका रिश्तों को लेकर नजरिया बदल गया। इस वजह से ऐश्वर्या कभी शादी नहीं करना चाहती थी। फिर नील से मुलाकात हुई और उन्होंने शादी कर ली।
Image Source : Instagramपर्दे पर एक-दूसरे के अपोजिट रोल निभाते हुए रिएलिटी में नील और ऐश्वर्या करीब आ गए। लेकिन, कपल ने अपनी डेटिंग की भनक तक किसी को नहीं लगने दी।
Image Source : Instagramबात जब शादी तक पहुंची तो हर कोई ऐश्वर्या और नील की शादी की खबर सुनकर दंग रह गया। वहीं इसी शो में ऐश्वर्या शर्मा ने पाखी का रोल किया था जहां उसके पहले पति की मौत के बाद उसे अपने देवर विराट से शादी करनी पड़ती है।
Image Source : Instagramवह ऑनस्क्रीन देवर-भाभी से पति-पत्नी बने थे। आज रियल लाइफ में दोनों लाइफ पार्टनर हैं। नील और ऐश्वर्या ने रोका सेरेमनी के 11 महीने बाद ही 30 नवंबर साल 2021 को शादी कर ली थी।
Image Source : Instagramइन दिनों ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट अपनी तलाक की खबरों को लेकर खूब चर्चा में है। लेकिन एक्ट्रेस ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है।
Image Source : InstagramNext : बॉलीवुड सुपरस्टार ने कूड़े के ढेर से उठाकर बदल दी थी इस लड़की की किस्मत, अब दिखने लगी है इतनी हसीन