बॉलीवुड सुपरस्टार ने कूड़े के ढेर से उठाकर बदल दी थी इस लड़की की किस्मत, अब दिखने लगी है इतनी हसीन

बॉलीवुड सुपरस्टार ने कूड़े के ढेर से उठाकर बदल दी थी इस लड़की की किस्मत, अब दिखने लगी है इतनी हसीन

Image Source : Instagram

मिथुन चक्रवर्ती एक समय पर बॉलीवुड पर राज करते थे। मिथुन दा की प्रोफेशनल लाइफ जितनी चर्चा में रही उतने ही निजी जिंदगी के भी चर्चे रहे, खासतौर पर उनकी गोद ली बेटी दिशानी को लेकर वह काफी चर्चा में रहे।

Image Source : Instagram

मिथुन चक्रवर्ती ने योगिता बाली से दूसरी शादी की थी, जिनसे उनके तीन बेटे हैं और दिशानी ने उनके परिवार में बेटी की कमी दूर कर दी।

Image Source : Instagram

दिशानी, मिथुन चक्रवर्ती और योगिता बाली की गोद ली बेटी हैं, जिन्हें उनके माता-पिता कूड़े के ढेर के पास छोड़ गए थे।

Image Source : Instagram

कुछ राहगीरों ने दिशानी को देखा, जिनमें से एक उन्हें अपने घर ले आया और अखबार में उन्हें लेकर विज्ञापन दिया।

Image Source : Instagram

अखबार में विज्ञापन देखने के बाद मिथुन चक्रवर्ती कोलकाता पहुंचे। वह हमेशा से एक बेटी गोद लेना चाहते थे और योगिता बाली ने भी उनके इस फैसले में उनका साथ दिया।

Image Source : Instagram

तमाम औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मिथुन चक्रवर्ती ने दिशानी को कानूनी तौर पर गोद ले लिया और उन्हें अपने घर ले आए।

Image Source : Instagram

दिशानी ने भारत में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और फिर आगे की पढ़ाई के लिए लॉस एंजिल्स चली गईं। उन्होंने एक्टिंग में ग्रेजुएशन किया है।

Image Source : Instagram

2017 में दिशानी ने एक हॉलीवुड शॉर्ट फिल्म 'गिफ्ट' के साथ एक्टिंग की शुरुआत की। आखिरी बार वह 2022 में आई एक और शॉर्ट फिल्म 'द गेस्ट' में नजर आई थीं।

Image Source : Instagram

खूबसूरती और ग्लैमर के मामले में भी दिशानी किसी बॉलीवुड हसीना से कम नहीं हैं। उनका सोशल मीडिया अकाउंट उनकी खूबसूरत तस्वीरों से भरा हुआ है।

Image Source : Instagram

Next : आराध्या को इस एक चीज के इस्तेमाल की नहीं है इजाजत, ऐश्वर्या ने लगाई है पाबंदी, अभिषेक बच्चन ने किया खुलासा