

सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' इस बार भी टीआरपी लिस्ट में नंबर वन की पोजिशन को हासिल नहीं सका है। टीआरपी में गुम है किसी के प्यार में की हालत लगातार गिरती चली जा रही है।
Image Source : Xइस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ चुकी है, जिसकी रेटिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इस बार की टीआरपी में भी 'गुम है किसी के प्यार में' की हालत खराब हो गई है।
Image Source : X'गुम है किसी के प्यार में' ने एक बार फिर से नंबर वन की गद्दी को छोड़ दिया है, जिस वजह से आने वाले दिनों में मेकर्स का नुकसान होने वाला है।
Image Source : X20 साल के लीप के बाद भी कहानी में कोई दम नहीं दिख रहा है। ऐसे में रेटिंग का फिर से गिर जाना 'गुम है किसी के प्यार में' के मेकर्स लिए ठीक नहीं है।
Image Source : Xइस बार 'गुम है किसी के प्यार में' टॉप 5 में भी अपनी जगह नहीं बना पाया है। चलिए जानते हैं कि किन 5 कारणों के चलते इस शो की रेटिंग गिरती चली जा रही है।
Image Source : X'गुम है किसी के प्यार में' के पहले सीजन को दर्शकों से खूब प्यार मिला, लेकिन अब चौथे सीजन में नए चेहरे के साथ पुरानी कहानी देख लोग बोर हो रहे हैं।
Image Source : Instagram'गुम है किसी के प्यार में' की कास्ट जितनी बेहतरीन है, उतना कहानी के ट्विस्ट एंड टर्न में दम नहीं दिख रहा है।
Image Source : Instagramहर बार की तरह इस बार भी दर्शकों को लव ट्रायंगल दिखाया जा रहा है। सीरियल में इन दिनों ज्यादातर फोकस लव स्टोरी पर है। सिर्फ यही नहीं मेकर्स लगातार तेजू और नील को दूसरे सवी-ईशान बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
Image Source : X'गुम है किसी के प्यार में' की नैया डूबने का सबसे बड़ा कारण लीप था। लीप के बाद कई कलाकारों और किरदारों को खत्म कर दिया गया, जिससे कहानी में रोमांच नहीं बचा।
Image Source : InstagramNext : इस फिल्म में थे बिग बी और शत्रुघ्न सिन्हा, साइन करने डर गई थीं हेमा मालिनी