

टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों अपनी कहानी की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इसमें आ रहे ट्विस्ट और टर्न लोगों को बहुत पसंद आ रहे हैं।
Image Source : Instagramवहीं, अगर बात करें इसकी कास्ट की तो 'गुम है किसी के प्यार में' फेम परम सिंह अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसमें वह नील के किरदार में नजर आ रहे हैं।
Image Source : Instagramपरम सिंह इसके पहले भी कई टीवी शोज में नजर आ चुके हैं, लेकिन उन्हें पहचान 'गुम है किसी के प्यार में' से मिली। हालांकि, इंडस्ट्री में उन्हें अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा।
Image Source : Instagramकानपुर से स्टार बनाने का सपना लिए मुंबई नगरी पहुंचे परम सिंह भले ही आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है, लेकिन एक वक्त था जब उनके पास एक भी रोल का ऑफर नहीं था।
Image Source : Instagramटेलीचक्कर को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया था, 'मैं जब कानपुर से मुंबई आया तो मुझे पैसे कमाने के लिए बहुत लिए जद्दोजहद करनी पड़ी है, लेकिन आज इस शो की वजह से लोग मुझे टीवी का बेटा कहते हैं। अच्छा लगता है।'
Image Source : Instagramपरम सिंह ने 'गुम है किसी के प्यार में' से लंबे समय बाद टीवी पर एंट्री ली है। परम सिंह को इसके पहले 'Sadda Haq' में देखा गया था। एक्टर ने उसके बाद एक और शो साइन किया था, लेकिन वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सका।
Image Source : Instagramइसके बाद परम सिंह ने ओटीटी शोज में भी हाथ आजमाया, लेकिन अब नेम फेम 'गुम है किसी के प्यार में' से मिला है। एक्टर ने यह भी बताया कि उन्होंने लंदन के कॉलेज से बिजनेस की पढ़ाई पूरी की है।
Image Source : Instagramएक्टर ने आगे बताया कि वह बचपन से ही एक्टर बनना थे। इसलिए वह काम की तलाश में कानपुर से मुंबई में शिफ्ट हो गए।
Image Source : Instagram'गुम है किसी के प्यार में' के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो इन दिनों तेजस्वी और नील की शादी का ड्रामा देखने को मिल रहा है।
Image Source : InstagramNext : टॉप डायरेक्टर से सिलबट्टे पर मसाले पिसवाती थी सास, सुनाए शादी के बाद के किस्से