

'गुम है किसी के प्यार में' के अपकमिंग एपिसोड में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। जिन्हें देख आप भी हैरान होने वाले हैं।
Image Source : Xपरम सिंह और वैभवी हंकारे स्टारर 'गुम है किसी के प्यार में' की टीआरपी इस हफ्ते काफी गिर गई है, जिसके कारण मेकर्स लगातार कहानी को मजेदार बनाने में लगे हुए हैं।
Image Source : Xबीते दिन भी शो में दिखाया गया कि जूही, नील से मिलने के लिए उसके घर जाती है, जहां उसके वेलकम के बाद बड़ा तमाशा होता है। वहीं तेजस्विनी ठान लेती है कि वो खुद के लिए नौकरी ढूंढकर रहेगी।
Image Source : Xहालांकि, आने वाले एपिसोड में भी 'गुम है किसी के प्यार में' कई खतरनाक ट्विस्ट आने वाले हैं। सीरियल में दिखाया जाएगा कि नील और जूही बातें करने के लिए गार्डन में जाएंगे, जहां नील अपनी बातें कहने की कोशिश करेगा।
Image Source : Xलेकिन, तभी जूही बोलेगी कि मुझे पता है कि आप शादी नहीं करना चाहते क्योंकि आप पढ़े-लिखे डॉक्टर हैं। दोनों की पूरी बात होने के पहले ही ऋतुराज बीच में आ जाएंगे।
Image Source : Xजूही घर आकर अपनी बहनों को बताएगी कि सबने उसका खूब अच्छे से स्वागत किया और नील भी उससे शादी के लिए तैयार है।
Image Source : Xइसपर तेजस्विनी सोचेगी कि ये मुझसे शादी करना चाहता था, लेकिन मैंने मना कर दिया तो इसने जूही के लिए हां कह दी। वहीं, दूसरे दिन नील-तेजस्विनी को साथ देख जूही गुस्सा हो जाती है।
Image Source : X'गुम है किसी के प्यार में' आने वाले ट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। आगे दिखाया जाएगा कि तेजस्विनी, वेदांत के एडमिशन के लिए स्कूल जाएगी जहां वो सिंगिंग टीचर के लिए ऑडिशन देगी।
Image Source : Xउसकी सिंगिंग देख टीचर्स उससे इंप्रेस हो जाएंगे और उसे उसी वक्त जॉब ऑफर कर देगी।
Image Source : XNext : 'गलत तरह से छुआ', 23 साल की एक्ट्रेस ने सुनाई आपबीती