

'गुम है किसी के प्यार में' एक साथ कई धमाकेदार ट्विस्ट आने वाले हैं जो दर्शकों को हैरान कर देंगे। जल्द ही सीरियल में दिखाया जाएगा कि कियान की मौत से पूरा परिवार परेशान होगा।
Image Source : Xवहीं कियान की मौत के बाद सवी को धक्के मारकर घर से निकाल दिया जाएगा और हर बार की तरह रजत चुप-चाप तमाशा देखेगा।
Image Source : X'गुम है किसी के प्यार में' के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि परिवार कियान को बचाने की लाख कोशिश करेगा, लेकिन इसमें उसकी जान चली जाएगी।
Image Source : Xइससे पूरे ठक्कर परिवार को गहरा सदमा लगेगा। वहीं रजत अपने बेटे कियान को खो देता है और सवी से दूर हो जाएगा।
Image Source : Xकियान की मौत से वह बुरी तरह टूट जाएगा, जिसके बाद रजत का रो-रोकर बुरा हाल होगा।
Image Source : Xकियान की मौत के लिए तारा, सवी को जिम्मेदार ठहराएगी। उसके साथ-साथ आशिका भी सवी पर झूठे इल्जाम लगाकर उसे कियान की मौत का जिम्मेदार बताएगी।
Image Source : Xसवी अपनी सफाई देने की कोशिश करेगी, लेकिन कोई उसकी बात नहीं सुनेगा। अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कियान की मौत के बाद प्रार्थना सभा से भाग्यश्री सवी का हाथ पकड़कर उसे बाहर निकाल देगी।
Image Source : Xआशिका अपनी सौतन सवी से बदला लेने के लिए उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराएगी। FIR के बाद पुलिस सवी से सवाल-जवाब करेगी।
Image Source : Xहालांकि, इस दौरान रजत उसका साथ देता दिखाई देने वाला है और सब के सामने उसका सपोर्ट करेगा कि ये सब सवी ने नहीं किया है।
Image Source : XNext : कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में नव्या नंदा संग पहुंचीं सुहाना खान, स्टार किड्स की खूबसूरत फोटोज वायरल