

स्टार प्लस का शो 'गुम है किसी के प्यार में' अपने हैरान करने वाले मोड़ के साथ दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचे हुए। अपकमिंग ट्रैक में सवी (भाविका शर्मा) और रजत (हितेश भारद्वाज) के इर्द-गिर्द चल रहे तूफान पर होगा।
Image Source : Instagramखुशहाल विवाहित कपल होने का दिखावा करने के बावजूद सवी और रजत के बीच तनाव और गलतफहमियों बढ़ते दिखाई देने वाली है।
Image Source : Instagramहाल ही में रिलीज हुए प्रोमो में एक बड़े बदलाव आने का हिंट मिला है क्योंकि सवी, जिसे कभी सभी प्यार करते थे। अब एक ऐसी घटना के लिए दोषी ठहराया जाता है, जिसके कारण उसे जेल जाना पड़ा।
Video Source : Instagramअपनी सजा काटने के बाद, सवी अपने परिवार के पास वापस आने के लिए संघर्ष करते दिखाई देगी। वहीं एक दिल दहला देने वाला सीन भी देखने को मिलेगा जब बच्चे लिखाते है, 'सवी आंटी वापस जेल जाओ।'
Image Source : Instagramजबकि उसकी सास भाग्यश्री उसके दर्द को और बढ़ाते हुए कहती है कि दीवार तो साफ की जा सकती है, लेकिन चरित्र पर लगे दाग नहीं। जब सवी घर लौटती है तो उसकी मुलाकात साई से होती है जो बेसब्री से उसका इंतजार कर रही थी।
Image Source : Instagramसई अपनी बेटी सई को गले लगाती है। हालांकि, रजत साई को सवी से दूर खींचते दिखाई देने वाला है। वह उसे उन दोनों से दूर रहने की चेतावनी देता है। ये सुन सवी हैरान हो जाती है, जिसके बाद उसकी जिंदगी तबाह होते नजर आएगी।
Image Source : Instagram'गुम है किसी के प्यार में' एक बार फिर सवी को अपने परिवार और पति के प्यार को वापस पाने के लिए कड़ी मेहनत करते दिखाई देने वाली है।
Image Source : InstagramNext : TMKOC की सोनू भिड़े का किरदार निभा चुकी हैं ये तीन चाइल्ड आर्टिस्ट, अब होगी नई एंट्री