

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' अपने किरदारों की वजह से काफी फेमस है। शो को अब 16 साल हो गए हैं और इन 16 साल में इस टीवी शो के लिए दर्शकों का प्यार काम नहीं हुआ है।
Image Source : Instagram'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' काफी दिनों से टप्पू सेना की सोनू को लेकर चर्चा में बना हुआ है। इस किरदार को अभी तक तीन एक्ट्रेस प्ले कर चुकी हैं।
Image Source : Instagramवहीं 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में अब एक और एक्ट्रेस की एंट्री होने वाली है जो सोनू भिड़े बन दर्शकों का दिल जीतने वाली है।
Image Source : Xसबसे पहले सोनू का किरदार झील मेहता ने निभाया था और कुछ सालों तक एक्ट्रेस ने सोनू की भूमिका निभाई। झील ने 9 साल की उम्र से ही इस सीरियल में काम करना शुरू कर दिया था।
Image Source : Instagramझील मेहता के बाद निधि भानुशाली ने सोनू का किरदार निभाया और खास बात ये है कि उन्होंने 6 साल तक सोनू का किरदार निभाया।
Image Source : Instagramनिधि भानुशाली को पलक सिधवानी ने रिप्लेस किया था, जिसके बाद से वह काफी लाइमलाइट में रही हैं। मेकर्स के साथ चल रहे विवादों के कारण उन्होंने ये शो छोड़ दिया है।
Image Source : Instagramसोनू भिड़े के किरदार में खुशी माली नजर आने वाली है जो इस रोल को प्ले करने वाली चौथी एक्ट्रेस बन जाएंगी।
Image Source : InstagramNext : श्वेता तिवारी ने दुबई में मनाया 44वां बर्थडे, दिखाई सेलिब्रेशन की झलक, फैंस बोले- 'संतूर मम्मी'