

श्वेता तिवारी ने 4 अक्टूबर को अपने दोस्तों और प्रियजनों के साथ दुबई में अपना 44वां बर्थडे सेलिब्रेट किया।
Image Source : Instagramइंस्टाग्राम पर उन्होंने अपनी इंस्टा फैमिली के साथ यूएई में अपने जन्मदिन के जश्न की कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें अभिनेत्री का खूबसूरत अंदाज देखने को मिल रहा है।
Image Source : Instagramपोस्ट के कैप्शन में श्वेता तिवारी ने लिखा है, "मेरा जन्मदिन मनाने के लिए दुबई आने के लिए आप लोगों का धन्यवाद..मैं आप लोगों से बहुत प्यार करती हूं।"
Image Source : Instagramतस्वीरों में श्वेता सफेद टॉप, मैचिंग शर्ट और ब्लू डेनिम जींस पहने नजर आ रही हैं। श्वेता का ये अंदाज देखकर उनके फैंस भी कमेंट करने से खुद को नहीं रोक पाए।
Image Source : Instagramश्वेता के बर्थडे में 'नई पड़ोसन', 'नकाब' और अन्य फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जाने जाने वाले अभिनेता विकास कलंत्री, पायल सोनी, सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट विक्टर रॉबिन्सन और फैशन स्टाइलिस्ट सोहाई मुगल भी शामिल हुए।
Image Source : Instagramजैसे ही श्वेता ने पोस्ट ऑनलाइन शेयर किया, कमेंट सेक्शन अभिनेत्री के फैंस और उनके सेलिब्रिटी दोस्तों की प्रतिक्रियाओं से भर गया।
Image Source : Instagramउनकी बेटी पलक तिवारी ने भी अपनी मां के बर्थडे सेलिब्रेशन की खूबसूरत तस्वीरों पर कमेंट किया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है।
Image Source : Instagramपलक ने कमेंट करते हुए संकेत दिया कि उनकी मां ने उनकी पिछली तस्वीरों से प्रेरणा ली है। उन्होंने लिखा, "मैं देख रही हूं कि आप अपनी दूसरी स्लाइड में मेरी नकल कर रही हैं..."
Image Source : Instagramडांसर और एक्ट्रेस मुक्ति मोहन ने कमेंट किया- "जन्मदिन मुबारक हो।" एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, "खूबसूरती अपने प्योरेस्ट फॉर्म में।"
Image Source : InstagramNext : 8 साल में पहली बीवी से तलाक, फिर धर्म बदलकर की दूसरी शादी, अब बिग बॉस 18 में तड़का लगाएगा करोड़पति एक्टर