

'गुम है किसी के प्यार में' एक साथ कई खतरनाक महाट्विस्ट धमाका करने के लिए तैयार है। शो में दिखाया जाएगा कि नील को मोहित की मौत के बारे में पता चलेगा। वहीं ओंकार अपने साथ तेजस्विनी को लेकर नागपुर जाने का फैसला करता है।
Image Source : Xमोहित के निधन के बाद एक बहुत बड़ा खुलासा होने वाला है, जिसे जानने के बाद दो परिवार बर्बाद हो जाएगे। इतना ही नहीं शो में जबरदस्त इमोशनल ड्रामा भी देखने को मिलने वाला है।
Image Source : X'गुम है किसी के प्यार में' मोहित का परिवार मुख्ता को कोसेगा कि जरूर इसी ने उसे भड़काया होगा। मोहित का भाई उससे पूछेगा कि तुम लोग इतने सालों से रह रहे हो, लेकिन तुम्हें एक भी बार पता नहीं चला कि उनका दूसरा परिवार है।
Image Source : X'गुम है किसी के प्यार में' इस ड्रामे के बीच मुख्ता पर लग रहे आरोपों को वेदांत बर्दाश्त नहीं कर पाएगा और बीच में ही पूछ बैठेगा कि ये लोग कौन हैं।
Image Source : Xअपकमिंग एपिसोड में हैरान कर देने वाला मोड़ तब सामने आता है जब ओंकार को पता चलेगा कि ये मोहित का बेटा है तो वह उसे गले लगा लेगा।
Image Source : Xकहानी में आगे देखने को मिलने वाला है कि तेजस्विनी अपने आजूबा और काका-काकी के सामने मां का सहारा बनेगी। तेजस्विनी बताएगी कि बाबा ने हमें कभी भी आप लोगों के बारे में नहीं बताया।
Image Source : Xसाथ ही उनसे जब भी आजूबा और आजी से मिलने के लिए कहते थे तो वो बहाना कर देते थे। जैसे ही मोहित के शव को अंतिम संस्कार के लिए उठाया जाएगा। वेदांत उसके गले लगकर रोने लगेगा।
Image Source : Xअंतिम संस्कार के लिए वेदांत को बुलाया जाएगा, लेकिन वो मोहित को मुखाग्नि देने से साफ इंकार कर देगा और कहेगा कि इससे बाबा को तकलीफ होगी।
Image Source : Xवहीं मोहित के निधन के बाद तेजस्विनी अपने आजूबा से कहेगी कि उसे अपनी पढ़ाई खत्म करना है। उसके बाद नौकरी करेगी। इसपर ओंकार भड़क जाता है और उसे शादी के लिए मजबूर करता है। वहीं तेजू को घर में खूब टॉर्चर किया जाएगा।
Image Source : XNext : विक्की कौशल पत्नी कटरीना कैफ संग आए नजर, फैंस लुटा रहे प्यार