विक्की कौशल पत्नी कटरीना कैफ संग आए नजर, फैंस लुटा रहे प्यार

विक्की कौशल पत्नी कटरीना कैफ संग आए नजर, फैंस लुटा रहे प्यार

Image Source : instagram

विक्की कौशल इन दिनों अपनी फिल्म 'छावा' को लेकर सोशल मीडिया पर लाइमलाइट लूट रहे हैं। एक्टर की ये फिल्म फैंस को काफी पसंद आ रही है।

Image Source : instagram

एक्टर अब किसी और वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। एक्टर को हाल ही में अपनी पत्नी कटरीना कैफ के साथ देखा गया, दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े दिखाई दिये।

Image Source : x

तस्वीरों में दोनों ही अपने कूल लुक में नजर आ रहे हैं। एक्टर ने ब्राउन कलर की शर्ट के साथ ब्लैक पेंट पहनी है, जिसमें वो काफी स्मार्ट लग रहे हैं। वहीं कटरीना भी ऑल ब्लैक ऑउटफिट में नजर आ रही हैं।

Image Source : x

कपल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उनके फैंस भी कपल पर प्यार लूटाते हुए रिएक्शन दे रहे हैं।

Image Source : x

उनके एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ग्रेट और बेस्ट जोड़ी है आप दोनों की।' वहीं एक और ने लिखा, 'कटरीना दुनिया की अब तक की सबसे खूबसूरत और मेहनती अभिनेत्री हैं।'

Image Source : x

विक्की कौशल की 'छावा' फिल्म एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसमें एक्टर ने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभा कर उनके जीवन की कहानी बताई है।

Image Source : x

फिल्म 'छावा' में विक्की कौशल रश्मिका मदांन के साथ लीड रोल में हैं। फिल्म 14 फरवरी को रिलीज हो चुकी है। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

Image Source : instagram

'छावा' फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मन उतेकर ने किया है।

Image Source : instagram

एक्टर ने अपनी एक्टिंग से अपनी एक खास पहचान बनाई है। एक्टर 'मसान', 'राजी', 'संजू', 'डंकी', 'सैम बहादुर', 'बैड न्यूज' जैसी हिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

Image Source : instagram

Next : चुम दरांग ने मुंबई में खरीदा नया घर, खुशी से झूमे करण वीर मेहरा