मनोज बाजपेयी की को-स्टार की अश्लील AI फोटोज वायरल, एक्ट्रेस का झलका दर्द, बोलीं- 'मेरा बेटा...'

मनोज बाजपेयी की को-स्टार की अश्लील AI फोटोज वायरल, एक्ट्रेस का झलका दर्द, बोलीं- 'मेरा बेटा...'

Image Source : Instagram/@girijaoakgodbole

37 वर्षीय एक्ट्रेस गिरिजा ओक गोडबोले पिछले दिनों अपनी एआई मॉर्फ्ड फोटोज को लेकर काफी चर्चा में रही, जिनके साथ वह अचानक लाइमलाइट में आ गईं।

Image Source : Instagram/@girijaoakgodbole

अब गिरिजा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने इस वीडियो और अचानक मिली लाइमलाइट को लेकर बात की है।

Image Source : Instagram/@girijaoakgodbole

गिरिजा ने अपने वीडियो में इन तस्वीरों को अश्लील बताते हुए इस बात को लेकर चिंता जाहिर की है कि अगर उनका 12 साल का बेटा इन तस्वीरों को देखता है तो इसका उस पर क्या असर होगा।

Image Source : Instagram/@girijaoakgodbole

गिरिजा ने अपने वीडियो में कहा- 'मेरे कई दोस्त, रिश्तेदार और जानने वाले इस पोस्ट को लेकर मुझे मीम शेयर कर रहे हैं। उनमें से कुछ मजेदार और क्रिएटिव हैं और कुछ एआई मॉर्फ्ड तस्वीरें हैं, जो अच्छी नहीं लगतीं।'

Image Source : Instagram/@girijaoakgodbole

गिरिजा आगे कहती हैं- 'मुझे ये सेक्शुलाइज और वस्तु के रूप में पेश करती हैं और ये मुझे अनकम्फर्टेबल लगता है।मैं सोशल मीडिया इस्तेमाल करती हूं, इसलिए पता है कि ये कैसे काम करता है।'

Image Source : Instagram/@girijaoakgodbole

'जब कोई चीज वायरल होती है तो ट्रेंड करने लगती है। तो इस तरह की तस्वीरें अक्सर बनाई जाती हैं, लेकिन ये चीज मुझे परेशान करती है कि इस खेल का कोई नियम नहीं है।'

Image Source : Instagram/@girijaoakgodbole

'मेरा 12 साल का बेटा है और वो सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करता, लेकिन धीरे-धीरे करेगा। बड़े होने पर उसे भी ये तस्वीरें मिलेंगी, अपनी मां की ये अश्लील तस्वीरें एक दिन वह देखेगा और उसे पता चल जाएगा कि ये असली नहीं है।'

Image Source : Instagram/@girijaoakgodbole

'लेकिन, फिर भी ये सस्ता रोमांच डरावना है। मुझे पता है कि मैं इसे अकेले रोकने के लिए ज्यादा कुछ नहीं कर सकती, लेकिन कुछ ना करना ठीक नहीं लगता। मैं रिक्वेस्ट करती हूं कि ये करने से पहले दोबारा जरूर सोचें।'

Image Source : Instagram/@girijaoakgodbole

बता दें, पिछले दिनों गिरिजा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिसके चलते वह एकाएक ट्रेंड करने लगीं, लेकिन इन एआई जनरेटेड तस्वीरों ने गिरिजा को काफी परेशान कर दिया है।

Image Source : Instagram/@girijaoakgodbole

Next : अमिताभ बच्चन संग किया काम, अब है साउथ सुपरस्टार, टैलेंट में नहीं किसी से कम