

प्राइम वीडियो पर टीवीएफ की एक और सीरीज 'ग्राम चिकित्सालय' स्ट्रीम हो चुकी है। ग्रामीण जीवन पर आधारित इस सीरीज की कहानी बहुत बेहतरीन है।
Image Source : Instagramसीरीज की कहानी के साथ-साथ दर्शकों के बीच इसकी कास्ट भी खूब चर्चा में है। इस सीरीज के हर किरदार ने कमाल काम किया है।
Image Source : Instagramविनय पाठक स्थानीय झोलाछाप डॉक्टर चेतक कुमार की भूमिका में दिखाई देते हैं। वह अपने फनी अंदाज की वजह से छाए हुए हैं।
Image Source : Instagramअमोल पाराशर ने डॉ. प्रभात सिन्हा के रूप में एक ईमानदार शहरी डॉक्टर का रोल प्ले किया है जो ग्रामीण जीवन की चुनौतियों के अनुकूल ढलने की कोशिश करता है।
Image Source : Instagram'ग्राम चिकित्सालय' में, आनंदेश्वर द्विवेदी स्थानीय कंपाउंडर फूटानी जी की भूमिका निभाते हैं। द्विवेदी एक अभिनेता, लेखक और निर्देशक हैं जो बॉलीवुड और डिजिटल मनोरंजन दोनों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं।
Image Source : Instagramनर्स इंदु बनीं गरिमा सिंह एक भारतीय अभिनेत्री हैं जिन्हें लाइफ ओके के 'गुस्ताख दिल' में सरस्वती की भूमिका के लिए जाना जाता है। वह 'छोटी बहू सीजन 2', 'फिर सुबह होगी', 'रहे तेरा आशीर्वाद', 'चांद के पार चलो' और 'परिवार' जैसे सो में दिखाई हैं।
Image Source : Instagramगोविंद के किरदार में छाए आकाश मखीजा एक भारतीय अभिनेता और वॉयस-ओवर कलाकार हैं जो हिंदी टेलीविजन और वेब सीरीज में अपने काम के लिए जाने जाते हैं।
Image Source : Instagramसंतू कुमार ने 'ग्राम चिकित्सालय' में सुधीर के रूप में बेहतरीन अभिनय किया है। नर्स इंदु के बेटे की उनकी भूमिका ने कहानी में महत्वपूर्ण भावनात्मक गहराई जोड़ी है।
Image Source : Instagramआकांक्षा रंजन कपूर ने 'ग्राम चिकित्सालय' में डॉ. गार्गी के रूप में नजर आईं जो एक स्थानीय डॉक्टर है।
Image Source : InstagramNext : एकतरफा प्यार में पड़ा टॉप डायरेक्टर, झेला दिल टूटने का दर्द, बोला- 'ये टॉर्चर है...'