एकतरफा प्यार में पड़ा टॉप डायरेक्टर, झेला दिल टूटने का दर्द, बोला- 'ये टॉर्चर है...'

एकतरफा प्यार में पड़ा टॉप डायरेक्टर, झेला दिल टूटने का दर्द, बोला- 'ये टॉर्चर है...'

Image Source : Instagram

चमक और ग्लैमर की दुनिया में, कई ऐसे सेलिब्रिटी हैं, जो सितारों से भी ज्यादा चमकते हैं। ये हिंदी सिनेमा में एक अलग औदा रखते हैं और उनके पास पैसा-पावर सब होता है। करण जौहर भी इन्हीं सेलेब्स में से हैं।

Image Source : Instagram

अभिनेता से निर्देशक बने करण जौहर ने न केवल सुपरहिट फिल्मों में काम किया है, बल्कि ब्लॉकबस्टर फिल्में भी दी हैं। शाहरुख खान से करीबी दोस्ती रखने वाले करण अभिनय में भी हाथ आजमा चुके हैं।

Image Source : Instagram

लेकिन, बॉलीवुड के महारथी होने के बाद भी करण जौहर प्यार के मामले में अनलकी रहे। हाल ही में उन्होंने अपने एकतरफा प्यार की कहानी बयां की और दिल टूटने का दर्द जाहिर किया।

Image Source : Instagram

करण जौहर ने राज शमानी से बातचीत में वन साइडेड लव के बारे में बात करते हुए कहा- 'जब किसी को जिंदगी में प्यार नहीं मिलता तो वो टूट जाता है और जब प्यार एकतरफा हो तो ये सबसे खराब फीलिंग होती है।'

Image Source : Instagram

'मैं अपने सीने में हमेशा ये दर्द महसूस करता हूं। प्यार से कमबख्त कोई चीज न बनी है और न बनेगी। ये एक शारीरिक दर्द होता है। हार्ट अटैक जैसा नहीं, लेकिन ऐसा दर्द जो आप हमेशा महसूस कर सकते हैं।'

Image Source : Instagram

'आप घबराहट से भरे होते हैं और सांस लेने में तकलीफ होती है। आप खुद का सबसे खराब वर्जन बन जाते हैं, जब आपका प्यार एकतरफा हो। ऐसा लगता है जैसे किसी ने सीने में बहुत भारी बोझ रख दिया हो।'

Image Source : Instagram

'आप बार-बार फोन देखते हैं कि वो ऑनलाइन है क्या। आप सोचते हैं कि उसने आपको कॉल क्यों नहीं किया। वो कहां होगा, क्या कर रहा होगा। दिमाग हमेशा डिस्ट्रैक्ट रहता है। ये टॉर्चर है। अब मैं चीजों को जाने देता हूं।'

Image Source : Instagram

करण जौहर ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1989 में दूरदर्शन के टीवी शो इंद्रधनुष से की थी, जिसमें उन्होंने श्रीकांत की भूमिका निभाई थी। उस समय उनकी उम्र 15 साल थी।

Image Source : Instagram

उन्हें ब्लॉकबस्टर दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में भी देखा गया था। इस फिल्म में शाहरुख खान और काजोल मुख्य भूमिकाओं में थे।

Image Source : Instagram

इसके बाद करण जौहर ने निर्देशन के क्षेत्र में अपनी शुरुआत फिल्म कुछ कुछ होता है से की, जो एक बड़ी हिट साबित हुई। उन्होंने निर्देशक, निर्माता और यहां तक कि लेखक के रूप में भी काम किया।

Image Source : Instagram

Next : 'सांवरिया' के लिए रणबीर नहीं ये स्टारकिड था भंसाली की पसंद, जब ऑफर हुई फिल्म, रिहैब में बिता रहा था दिन