'सांवरिया' के लिए रणबीर नहीं ये स्टारकिड था भंसाली की पसंद, जब ऑफर हुई फिल्म, रिहैब में बिता रहा था दिन

'सांवरिया' के लिए रणबीर नहीं ये स्टारकिड था भंसाली की पसंद, जब ऑफर हुई फिल्म, रिहैब में बिता रहा था दिन

Image Source : Instagram

रणबीर कपूर ने 2007 में संजय लीला भंसाली की 'सांवरिया' से अपना फिल्मी सफर शुरू किया। इस फिल्म में उनसे साथ सोनम कपूर लीड रोल में थीं।

Image Source : Instagram

बॉक्स ऑफिस पर तो सांवरिया कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन रणबीर ने अपने अभिनय और अंदाज से हर किसी को अपना दीवाना बना दिया।

Image Source : Instagram

हालांकि, ये बात और है कि सांवरिया के लिए रणबीर कपूर नहीं बल्कि दूसरा ही स्टारकिड संजय लीला भंसाली की पसंद था।

Image Source : Instagram

बॉलीवुड एक्टर और राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर ने खुलासा किया कि 'सांवरिया' के लिए संजय लीला भंसाली उन्हें कास्ट करना चाहते थे।

Image Source : Instagram

लेकिन, जब उन्हें ये फिल्म ऑफर हुई वह 18 साल के थे और रिहैब सेंटर में अपनी नशे की लत से लड़ाई लड़ रहे थे।

Image Source : Instagram

बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में प्रतीक बब्बर ने बताया कि सांवरिया के लिए पहले उन्हें चुना गया था।

Image Source : Instagram

प्रतीक बब्बर ने कहा- 'दुर्भाग्य से, उस दौरान मैं रिहैब में था। मैं तब 18 साल का था और रिहैब में था। मिस्टर भंसाली ने हमारे लैंडलाइन पर कॉल किया था।'

Image Source : Instagram

'उन्हें (संजय लीला भंसाली को) रिहैब के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और मुझे नहीं लगता कि उन्हें ये भी पता था कि उस दौरान मेरी उम्र कितनी थी। क्योंकि, तब मैं बहुत छोटा था।'

Image Source : Instagram

एक्टर ने बताया कि कुछ साल पहले उन्हें अपने नाना-नानी से ये बात पता चली थी कि भंसाली ने फिल्म के लिए उन्हें फोन किया था। दरअसल, स्मिता पाटिल के निधन के बाद उनके बेटे प्रतीक बब्बर की परवरिश उनके नाना-नानी ने ही किया था।

Image Source : Instagram

Next : 'महाभारत' के शकुनि ही नहीं, भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके ये एक्टर्स