

'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' में इमरान खान, आमिर खान, वीर दास, मिथिला पालकर, शारिब हाशमी और सृष्टि तावड़े जैसे कई बेहतरीन कलाकार दिखाई दिए हैं। लेकिन, 'हैप्पी पटेल' की गैंगस्टर लेडी मोना सिंह ने अपने किरदार से सबको चौंका दिया।
Image Source : Instagram/@monajsingh'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' की लेडी गैंगस्टर के किरदार और उनके नए लुक को देखकर हर कोई हैरान है। 'मामा' के किरदार में मोना सिंह को देख आप पहली बार में उन्हें पहचान नहीं पाएंगे।
Image Source : Instagram/@monajsinghसिंपल, रोमांटिक और मां का किरदार निभाने वाली मोना सिंह को पहली बार खूंखार लेडी गैंगस्टर के किरदार में देख कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ को उनका ये एक्सपेरिमेंट पसंद नहीं आया।
Image Source : Instagram/@monajsinghबॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने फिल्मों के अलावा टीवी और ओटीटी के लिए भी काम किया है। हालांकि, उन्होंने कबी कोई सोलो हिट नहीं दी है। उन्हें पहचान पहले टीवी शो 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से घर-घर में पहचान मिली।
Image Source : Instagram/@monajsingh'हैप्पी पटेल' की खूबसूरत लेडी विलेन मोना सिंह ने 3 इडियट्स (2009) से बॉलीवुड में डेब्यू किया और 'अमावस', 'लाल सिंह चड्ढा' और 'मुंज्या' जैसी फिल्मों में नजर आईं।
Image Source : Instagram/@monajsingh'काला पानी', मेड इन हेवन सीजन 2 और द बैड्स ऑफ बॉलीवुड जैसी वेब सीरीज में बेहतरीन किरदारों के लिए भी खूब तारीफ मिली है।
Image Source : Instagram/@monajsinghमोना सिंह न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि लुक को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहती हैं। वह ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों में कमाल लगती हैं।
Image Source : Instagram/@monajsinghखासकर उनका एथनिक लुक बहुत पसंद किया जाता है, जिसमें वह सादगी और ग्लैमर का परफेक्ट बैलेंस बनाती हैं। साथ ही वह अपने बोल्ड और एलिगेंट रेड कार्पेट लुक्स के लिए भी जानी जाती हैं।
Image Source : Instagram/@monajsinghमोनी सिंह 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' के बाद अब सनी देओले के साथ 'बॉर्डर 2' में दिखाई देंगी, जो 23 जनवरी, 2026 को आने वाली है।
Image Source : Instagram/@monajsinghNext : YRKKH: अभिरा-अरमान की खुशियों को लगेगा ग्रहण, मायरा के जन्मदिन पर मेहर का होगा भंडाफोड़