

कई ऐसे स्टार हैं, जिन्होंने टीवी से बॉलीवुड का रुख किया है। इनमें से जहां कुछ आज फिल्मी दुनिया पर छाए हैं, वहीं कुछ का करियर पटरी से नीचे उतर चुका है। हिमांश कोहली भी इन्हीं स्टार्स में से हैं।
Image Source : Instagram/@kohlihimanshहिमांश ने 2011 में टीवी शो 'हमसे है लाइफ' से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था और अपने क्यूट लुक्स से सबको अपना दीवाना बना दिया था।
Image Source : Instagram/@kohlihimanshहिमांश पहले ही शो से दर्शकों के बीच छा गए। उनके क्यूट-चॉकलेटी लुक्स ने लड़कियों को खूब इंप्रेस किया। टीवी में अपने लुक्स से फीमेल फैंस के दिल जीतने के बाद हिमांश ने फिल्मों का रुख किया।
Image Source : Instagram/@kohlihimansh2014 में हिमांश ने दिव्या खोसला कुमार की 'यारियां' से बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म में वह रकुल प्रीत सिंह के साथ नजर आए थे। फिल्म में दोनों की केमेस्ट्री खूब पसंद की गई।
Image Source : Instagram/@kohlihimanshयंग जनरेशन को 'यारियां' काफी पसंद आई, इसका गाना बारिश भी हिट रहा। लेकिन, जिस तेजी से हिमांश का करियर परवान चढ़ा उसी तेजी से नीचे भी आ गया।
Image Source : Instagram/@kohlihimanshयारियां के बाद हिमांश रांची डायरीज (2017), स्वीटी वेड्स एनआरआई (2017), जीना इसी का नाम है (2017) और दिल जो ना कह सका में नजर आए और ये सभी फिल्में फ्लॉप रहीं।
Image Source : Instagram/@kohlihimanshफिल्मों के अलावा हिमांश अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहे। बॉलीवुड की टॉप सिंगर नेहा कक्कड़ के साथ उनकी नजदीकियों के एक समय पर काफी चर्चे थे।
Image Source : Instagram/@kohlihimanshहिमांश और नेहा ने अपने रिश्ते को ऑफिशियली अनाउंस भी किया। दोनों ने 2014 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था और जल्दी ही दोनों का ब्रेकअप भी हो गया।
Image Source : Instagram/@kohlihimanshनेहा से अलग होने के बाद हिमांश 204 में शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने एक प्राइवेट सेरेमनी में विनी कालरा के साथ सात फेरे लिए।
Image Source : Instagram/@kohlihimanshNext : Naagin 7: एकता कपूर के शो की नई नागिन बनेगी टीवी की ये टॉप हसीना, बिग बॉस में भी दिखा चुकी है कमाल