

एकता कपूर अपने फैंटसी शो 'नागिन 7' के साथ फिर दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं। नागिन के हर सीजन में एक नई हसीना होती है, ऐसे में दर्शक ये जानने को बेताब हैं कि इस सीजन में कौन सी एक्ट्रेस नजर आने वाली है।
Image Source : Instagram/@priyankachaharchoudharyइस बीच एकता कपूर बिग बॉस 19 में अपने शो की नई नागिन के नाम से पर्दा उठाने वाली हैं, लेकिन इससे पहली ही ऐसी चर्चा है कि मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी इस बार नागिन के रोल में नजर आने वाली हैं।
Image Source : Instagram/@priyankachaharchoudharyनागिन 6 में तेजस्वी प्रकाश ने नागिन बनकर दर्शकों को एंटरटेन किया था और अब प्रियंका उन्हें रिप्लेस करके इस शो में मेन लीड का किरदार निभाती नजर आएंगी।
Image Source : Instagram/@priyankachaharchoudharyप्रियंका चाहर चौधरी टीवी इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। इससे पहले वह बिग बॉस 16 में नजर आई थीं और फिनाले तक पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने अपने गेम से काफी सुर्खियां और तारीफें हासिल कीं।
Image Source : Instagram/@priyankachaharchoudharyबिग बॉस 16 से पहले वह अपने शो 'उड़ारियां' को लेकर भी चर्चा में रहीं, जिसने उन्हें टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में जगह दिलाई। इस शो में उन्होंने तेजो का किरदार निभाया था।
Image Source : Instagram/@priyankachaharchoudharyबिग बॉस के बाद प्रियंका कुछ म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आईं और काफी पसंद की गईं। अब नागिन के साथ एक बार फिर वह टीवी पर वापसी के लिए तैयार हैं।
Image Source : Instagram/@priyankachaharchoudharyचर्चा है क प्रियंका के साथ शो में 'इश्क का रंग सफेद' फेम एक्ट्रेस ईशा सिंह भी नजर आएंगी और उनके साथ एक्टर नामिक पॉल भी होंगे।
Image Source : Instagram/@priyankachaharchoudharyआज बिग बॉस 19 के स्टेज पर भी एकता कपूर अपने शो की नई नागिन के नाम से पर्दा उठाती नजर आने वाली हैं। इसी के साथ ये भी कन्फर्म हो जाएगा कि नागिन 7 किस तारीख से शुरू होने वाला है।
Image Source : Instagram/@priyankachaharchoudharyअब तक नागिन के 6 सीजन आ चुके हैं और सभी हिट रहे हैं। अब देखना ये होगा कि प्रियंका को दर्शक नागिन के रोल में एक्सेप्ट करते हैं या नहीं।
Image Source : Instagram/@priyankachaharchoudharyNext : 'महाभारत' की कुंती को मिला हमसफर, दिखाईं रोमांटिक तस्वीरें