'महाभारत' की कुंती को मिला हमसफर, दिखाईं रोमांटिक तस्वीरें

'महाभारत' की कुंती को मिला हमसफर, दिखाईं रोमांटिक तस्वीरें

Image Source : Shafaq Naaz/Instagram

'महाभारत' में कुंती का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शफक ने हाल ही में गुपचुप शादी की है, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है।

Image Source : Shafaq Naaz/Instagram

शफक ने इंस्टाग्राम पर कई मोनोक्रोम तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह अपने पति के साथ रोमांटिक पलों का आनंद लेती नजर आ रही हैं और उन्होंने कैप्शन में सिर्फ घर लिखा।

Image Source : Shafaq Naaz/Instagram

तस्वीरों में शफक और उनके पार्टनर एक-दूसरे को गले लगाते और किस करते नजर आए, जिससे फैंस को उनके शादीशुदा होने का अंदाजा लग गया और बधाइयों की बाढ़ आ गई।

Image Source : Shafaq Naaz/Instagram

एक्ट्रेस फरनाज शेट्टी ने कमेंट में लिखा, 'अब यह ऑफिशियल हो चुका है, क्यूटीज! मैं इमोशनल हूं, भगवान आप दोनों को प्यार और सुरक्षा दें।'

Image Source : Shafaq Naaz/Instagram

अभिनेत्री विभा आनंद ने भी शफक को शुभकामनाएं दीं और लिखा, 'मैं यह देखकर बहुत खुश हूं, बहुत सारा प्यार और आशीर्वाद आप दोनों को।'

Image Source : Shafaq Naaz/Instagram

शफक ने एक बार बताया था कि उन्होंने तेरी मेरी लव स्टोरीज की शूटिंग के दौरान अभिनेता अविनाश सचदेव को छह महीने तक डेट किया था, लेकिन रिश्ता खत्म हो गया।

Image Source : Shafaq Naaz/Instagram

2023 में शफक ने मस्कट के एक बिजनेसमैन से अपनी सगाई तोड़ दी थी, जिसके साथ वह तीन साल से रिलेशनशिप में थीं और कारण पारिवारिक मतभेद बताया गया।

Image Source : Shafaq Naaz/Instagram

करियर की बात करें तो शफक ने 'बिदाई', 'कुल्फी कुमार बाजेवाला', 'चिड़िया घर', 'गुम है किसी के प्यार में' और 'डांसिंग ऑन द ग्रेव' जैसे लोकप्रिय टीवी शोज में अभिनय किया है।

Image Source : Shafaq Naaz/Instagram

Next : 9 साल में इतनी बदल गईं 'भाबी जी घर पर हैं' की अंगूरी भाभी, अब दिखने लगी हैं ऐसी