

शिल्पा शिंदे टीवी की वो मशहूर एक्ट्रेस हैं, जिन्हें फैंस अंगूरी भाभी यानी अंगूरी मनमोहन तिवारी के नाम से भी जानते हैं।
Image Source : Instagram/@shilpa_shinde_officialशिल्पा शिंदे को 'भाबी जी घर पर है' से जबरदस्त नेम-फेम मिला था। शिल्पा शिंदे के किरदार को क्रिटिक्स और दर्शकों ने खूब पसंद किया। उनके इस रोल की तारीफ भी की।
Image Source : Instagram/@shilpa_shinde_officialशिल्पा शिंदे उर्फ अंगूरी भाभी अब एक बार फिर इसी शो से कमबैक करने वाली हैं, जिसके बाद से वह चर्चा में बनी हुई हैं।
Image Source : Instagram/@shilpa_shinde_official9 साल पहले साल 2015 में 'भाबीजी घर पर है' आया था। इस शो के प्रीमियर के एक साल बाद ही शिल्पा शिंदे ने शो को अलविदा कह दिया, जिसके चलते टीआरपी में भी गिरावट देखने को मिली।
Image Source : Instagram/@shilpa_shinde_officialवहीं उनकी जगह एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे ने अंगूरी भाभी का किरदार निभाया, लेकिन अब सोशल मीडिया पर यूजर्स दावा कर रहे हैं कि मेकर्स शिल्पा शिंदे को वापस लाने की तैयारी कर रहे हैं।
Image Source : Instagram/@shilpa_shinde_officialटाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अंगूरी भाभी के किरदार में शिल्पा शिंदे को वापस लाने की बातें कही जा रही हैं। वहीं, इतने साल में एक्ट्रेस का लुक काफी बदल चुका है।
Image Source : Instagram/@shilpa_shinde_officialशो की कहानी को लेकर आगे कहा गया, एक नया सेट बनाया जा रहा है और दर्शकों को नई कहानी देखने को मिलेगी। मेकर्स 'भाबी जी घर पर है 2.0' की शूटिंग जल्द ही शुरु करेंगे।
Image Source : Instagram/@shilpa_shinde_officialबता दें, शिल्पा शिंदे कई टीवी शोज का हिस्सा रही हैं। वह 'मायका', 'देवों के देव महादेव', 'कामराज', 'जियो धन धना धन', 'चिड़िया घर' जैसे शोज में काम किया है।
Image Source : Instagram/@shilpa_shinde_officialइसके अलावा कलर्स के रियलिटी शो बिग बॉस के 11वें सीजन में वह नजर आ चुकी हैं, जिसमें हिना खान, अर्शी खान, विकास गुप्ता और हितेन तेजवानी भी नजर आ चुके हैं।
Image Source : Instagram/@shilpa_shinde_officialNext : जूही चावला के भतीजे की तस्वीर वायरल, लोग कर रहे हैं रणबीर कपूर से तुलना