जूही चावला के भतीजे की तस्वीर वायरल, लोग कर रहे हैं रणबीर कपूर से तुलना

जूही चावला के भतीजे की तस्वीर वायरल, लोग कर रहे हैं रणबीर कपूर से तुलना

Image Source : Instagram/@iamjuhichawla

बुधवार को जूही चावला ने इंस्टाग्राम पर अपने भतीजे जय को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए दोनों की एक साथ दो बहुत ही प्यारी तस्वीरें शेयर कीं।

Image Source : Instagram/@iamjuhichawla

ये तस्वीरें वायरल होने के बाद से लोग जूही चावला के भतीजे की रणबीर कपूर से तुलना कर रहे हैं। साथ ही उनके बॉलीवुड डेब्यू की भी मांग कर रहे हैं।

Image Source : Instagram/@iamjuhichawla

जूही चावला ने अपने भतीजे वीर जय खोसला के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा, वह उनके जन्मदिन की खुशी में 100 पेड़ लगाएंगी। हालांकि, इंटरनेट पर सबसे ज्यादा ध्यान उनके भतीजे के लुक ने खींचा।

Image Source : Instagram/@iamjuhichawla

जूही चावला के भतीजे जय का चेहरा रणबीर कपूर से मिलता-जुलता लग रहा है, जिसके बाद कई प्रशंसकों ने कमेंट्स में पूछा कि वह बॉलीवुड में कब डेब्यू करने वाले हैं।

Image Source : Instagram/@iamjuhichawla

बुधवार, 29 अक्टूबर को जूही ने इंस्टाग्राम पर अपने भतीजे जय के साथ जो दो तस्वीर पोस्ट की है। उसके कैप्शन में लिखा, 'हमारे प्यारे जय के लिए 100 पेड़, एक प्यार भरा हग और हैप हैप हैप्पी बर्थडे!!!!!!!!'

Image Source : Instagram/@iamjuhichawla

जूही चावला ने 1995 में इंडस्ट्रियलिस्ट जय मेहता से शादी की। कपल के दो बच्चे हैं- जाह्नवी मेहता और अर्जुन मेहता, जिनकी तस्वीरें पर शेयर करती रहती हैं।

Image Source : Instagram/@iamjuhichawla

जूही ने 1986 में 'सल्तनत' से अभिनय की शुरुआत की, लेकिन दो साल बाद 'कयामत से कयामत तक' की रिलीज के बाद उन्हें पहचान मिली। उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया है, जिनमें 'बोल राधा बोल', 'इश्क', 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' और 'माय ब्रदर निखिल' शामिल हैं।

Image Source : Instagram/@iamjuhichawla

उनकी हालिया बॉलीवुड रिलीज 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' थी, जिसमें सोनम कपूर, अनिल कपूर और राजकुमार राव थे। वह 'द रेलवे मेन', 'शर्माजी नमकीन' और 'हश हश' में भी दिखाई दी थीं।

Image Source : Instagram/@iamjuhichawla

Next : 'नागिन' से 'लाफ्टर शेफ 3' तक, नवंबर 2025 में शुरू होंगे ये नए शोज