कैंसर से जूझ रही एक्ट्रेस को मिल रहा पति से प्रिंसेस ट्रीटमेंट, कही ये दिल छू लेने वाली बात

कैंसर से जूझ रही एक्ट्रेस को मिल रहा पति से प्रिंसेस ट्रीटमेंट, कही ये दिल छू लेने वाली बात

Image Source : Instagram/@realhinakhan

हिना खान को स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर हुआ है, जिसकी पुष्टि उन्होंने खुद की थी। इस दौरान, वह म्यूकोसाइटिस जैसी समस्याओं का भी सामना कर चुकी हैं।

Image Source : Instagram/@realhinakhan

कैंसर से जूझ रही हिना खान ने हार नहीं मानी और अभी भी काम कर रही हैं और एक हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ इस बीमारी का सामना कर रही हैं।

Image Source : Instagram/@realhinakhan

उन्होंने कीमोथेरेपी जैसे इलाज लिए हैं, जिसके कारण उन्हें म्यूकोसाइटिस की समस्या हुई और इस कारण उन्हें खाने-पीने में कठिनाई भी हुई। हालांकि, अब उन्हें इस परेशानी से थोड़ी राहत मिली है।

Image Source : Instagram/@realhinakhan

हिना खान के इस मुश्किल समय में उनका पूरा परिवार उनके साथ है, लेकिन हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने पति रॉकी जायसवाल की तारीफ करते हुए इमोशनल हो गईं।

Image Source : Instagram/@realhinakhan

हिना खान और रॉकी जायसवाल टेलीविजन के मोस्ट लविंग कपल में से एक बन चुके हैं। एक्ट्रेस हिना से शादी से पहले रॉकी पर्दे के पीछे काम करते थे।

Image Source : Instagram/@realhinakhan

हिना खान और रॉकी जायसवाल ने 13 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद 4 जून, 2025 को गुपचुप तरीके से शादी की। एक्ट्रेस ने अपनी शादी की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर सरप्राइज कर दिया था।

Image Source : Instagram/@realhinakhan

अब शादी के 5 महीने बाद हिना को एक बार फिर दुल्हन के जोड़े में देखा गया, लेकिन इसमें हैरान होने वाली कोई बात नहीं है। वह एक बार फिर रॉकी दुल्हन बनीं।

Image Source : Instagram/@realhinakhan

हिना-रॉकी के अलावा 'पति पत्नी और पंगा' में गुरमीत चौधरी-देबिना बनर्जी, रुबीना दिलैक और अविका-मिलिंद भी दूसरी बार शादी की रस्में निभाते दिखाई दिए।

Image Source : Instagram/@realhinakhan

इसी बीच, हिना खान और रॉकी जायसवाल का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें रॉकी एक्ट्रेस को प्रिंसेस ट्रीटमेंट देते नजर आए। उन्होंने हिना के खानपान से लेकर उठने-बैठने तक बंदोबस्त खुद किया।

Image Source : Instagram/@realhinakhan

वीडियो में मुनव्वर फारूकी, जब ये बात सब को बताते हैं तो कंटेस्टेंट्स उनकी तारीफ करने लगाते हैं। वहीं, हिना खान उनकी तारीफ करते हुए भावुक हो जाती है।

Image Source : Instagram/@realhinakhan

Next : ऑनस्क्रीन भाई को डेट कर रहीं ये टीवी एक्ट्रेस, खुद किया खुलासा, कही ये बात