ऑनस्क्रीन भाई को डेट कर रहीं ये टीवी एक्ट्रेस, खुद किया खुलासा, कही ये बात

ऑनस्क्रीन भाई को डेट कर रहीं ये टीवी एक्ट्रेस, खुद किया खुलासा, कही ये बात

Image Source : Instagram/@shagun__sharma

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के सेट पर प्यार पनप रहा है। पॉपुलर टेलीविजन ड्रामा में परी का रोल करने वाली एक्ट्रेस शगुन शर्मा ने कन्फर्म किया कि वह अपने को-स्टार अमन गांधी को डेट कर रही हैं।

Image Source : Instagram/@shagun__sharma

अमन गांधी एक्ट्रेस शगुन शर्मा के ऑन-स्क्रीन भाई ऋतिक विरानी का रोल कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने हॉटरफ्लाई के साथ चैट के दौरान अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की, जिससे फैंस के बीच महीनों से चल रही अटकलों पर विराम लग गया।

Image Source : Instagram/@shagun__sharma

बातचीत के दौरान शगुन ने शेयर किया, 'अफवाहें थोड़ी हैं, सच है वो तो।' इससे यह कन्फर्म हो गया कि दोनों सच में साथ हैं। उन्होंने बताया कि उनका रिश्ता असल में शो में काम शुरू करने से पहले ही शुरू हो गया था।

Image Source : Instagram/@shagun__sharma

उन्होंने कहा, 'हम दोनों ने शो पे डेट करना शुरू नहीं किया, शो से पहले डेट कर रहे हैं।' अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी को कैसे एक-दूसरे से जोड़ा हुआ था।

Image Source : Instagram/@shagun__sharma

यह याद करते हुए शगुन ने बताया, 'जब मुझे क्योंकि के लिए कॉल आया... तो वह पहले से ही इसके लिए फाइनल थे।' उन्होंने यह भी बताया कि कैसे उन्होंने ऑडिशन के दौरान अमन से पूछा था कि क्या उन्हें भाई-बहन के रोल में कास्ट किया जाएगा।

Image Source : Instagram/@shagun__sharma

इसके बावजूद, दोनों ने स्क्रीन पर प्रोफेशनल डायनामिक के साथ कम्फर्टेबल होकर अपने-अपने रोल करने का फैसला किया। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि उनके को-स्टार्स को पहले कुछ महीनों तक उनके रिश्ते के बारे में पता नहीं था।

Image Source : Instagram/@shagun__sharma

शगुन ने कहा, 'दो महीने तक किसी को भी हमारे डेटिंग के बारे में नहीं पता था और कहा कि जब वे बाकी टीम के साथ कम्फर्टेबल महसूस करने लगे तो उन्होंने आखिरकार यह खबर शेयर की।

Image Source : Instagram/@shagun__sharma

शगुन के इंटरव्यू से एक क्लिप पोस्ट करने के बाद जिसमें उन्होंने अपने रिश्ते पर बात की थी। अमन ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया, हाहाहा ।

Image Source : Instagram/@shagun__sharma

उनके रोमांस के बारे में अटकलें तब शुरू हुईं, जब दोनों ने एक साथ वैलेंटाइन्स डे मनाया और अपने सेलिब्रेशन की झलकियां ऑनलाइन शेयर कीं।

Image Source : Instagram/@shagun__sharma

Next : पूर्व क्रिकेटर की दुल्हन बनेगी 'बिग बॉस तमिल' फेम एक्ट्रेस? गुपचुप कर रही डेट, 10 साल के बेटे की है मां