भारी लहंगा, खूब मेकअप थोप कर दुल्हन नहीं बनीं हिना खान, सादगी से की शादी, इस तरह आया ग्लो

भारी लहंगा, खूब मेकअप थोप कर दुल्हन नहीं बनीं हिना खान, सादगी से की शादी, इस तरह आया ग्लो

Image Source : Instagram

हिना खान ने अपने लॉन्ग टाइन बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल से शादी की है। 13 साल की डेटिंग के बाद उन्होंने इस रिश्ते को शादी का नाम दिया।

Image Source : Instagram

एक्ट्रेस ने शादी की कई तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में वो बेहद खूबसूरत और आम दुल्हनों से अलग लगीं। उन्होंने मिनिमल लुक कैरी किया।

Image Source : Instagram

अब एक्ट्रेस ने ऐसा करने के पीछे की वजह बताई। उन्होंने अपनी कई और तस्वीरें शेयर की और बताया कि वो हमेशा से मिनिमल दुल्हन बनना चाहती थी।

Image Source : Instagram

सामने आई तस्वीरों पर एक्ट्रेस ओपल ग्रीन साड़ी पहने नजर आ रही हैं, जिसमें गोल्ड बॉर्डर और पिंक ब्लाउज है। इसके साथ उन्होंने एक चुनरी सिर पर घूंघट के तौर पर ली है।

Image Source : Instagram

इसके अलावा उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ दिया है। पूरे लुक को उन्होंने मांग टीका, हल्के हार, जड़ाऊ कंगनों और पायल के साथ पूरा किया है।

Image Source : Instagram

उन्होंने इन तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, 'यह देखकर बहुत सुकून मिला कि मैं इस खूबसूरत और निजी दिन पर खुद को जितना मिनिमलिस्टिक देखना चाहती थी, उतना ही सहज रही।'

Image Source : Instagram

हिना ने इसके कैप्शन में आगे लिखा, 'कोई भारी लहंगा नहीं, भारी मेकअप या भारी आभूषण नहीं, कोई बहुत ज्यादा हेयरस्टाइल या विस्तृत एक्सेसरीज नहीं।'

Image Source : Instagram

इस कड़ी में वो आगे लिखती हैं, 'मुझे इनमें से कुछ भी करने की जरूरत नहीं थी, क्योंकि अंदर से मैं अपने आस-पास प्यार और देखभाल की पवित्रता से संतुष्ट थी।'

Image Source : Instagram

मिनिमल मेहंदी की झलक दिखाते हुए उन्होंने पोस्ट के अंत में लिखा, 'सिर्फ यही मायने रखता था। और इसी ने मुझे चमकाया, अल्हम्दुलिल्लाह।'

Image Source : Instagram

Next : बॉलीवुड का खूंखार विलेन, जिसने गुरु के कहने पर रचाई शादी, प्रपोजल का सुन हैरान थीं सास