

आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे बॉलीवुड के सबसे सबसे शांत और खूबसूरत कपल्स में से एक हैं, जिन्हें इनके फैंस के बीच खूब सराहा जाता है।
Image Source : Instagramदोनों की लव-स्टोरी से पूरी दुनिया वाकिफ है और ये बात भी किसी से छिपी नहीं है कि ये रेणुका की दूसरी शादी थी। उन्होंने पहली शादी मराठी एक्टर-डायरेक्टर विजय कांकेर से की थी, जो कुछ ही समय बाद टूट गई।
Image Source : Instagramआशुतोष राणा और रेणुका शहाणे की शादी का सफर उतना पारंपरिक नहीं था जितना लोगों को लगता है। अभिनेत्री ने हाल ही में गौहर खान के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान अपनी शादी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा सुनाया।
Image Source : Instagram2001 में शादी के बंधन में बंधने से पहले दोनों ने तीन साल तक एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन अब भी आशुतोष राणा, रेणुका को शादी के लिए प्रपोज करने से हिचक रहे थे।
Image Source : Instagramये आशुतोष राणा के आध्यात्मिक गुरु दत्तदेव शास्त्री (दद्दा जी) थे, जिन्होंने उन्हें रेणुका शहाणे से शादी करने को कहा था।
Image Source : Instagramरेणुका ने कहा- 'राणाजी ने मुझसे शादी सिर्फ इसलिए की, क्योंकि उनके गुरुजी ने उनसे कहा था। गुरुजी ने कहा- मैंने तुम्हारे लिए बहू चुनी है। वह डर गए कि कौन है?'
Image Source : Instagram'उन्हें नहीं पता था कि गुरुजी मेरे बारे में बात कर रहे हैं। गुरुजी बोले- बहुत अच्छी लड़की है, तुम्हें उसका हाथ मांगना चाहिए।'
Image Source : Instagram'राणा जी ने ये बात मेरी मां से बताई तो वह चौंक गईं और बोलीं- गुरुजी ने कहा इसलिए शादी कर रहे हैं या फिर सच में करनी है?'
Image Source : Instagramये किस्सा सुनाते हुए रेणुका हंस पड़ीं। इसी दौरान उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने सिर्फ इसलिए शादी की क्योंकि वह हमेशा से बच्चे और परिवार चाहती थीं।
Image Source : InstagramNext : गुलाबी टाई, मूंछ और काला चश्मा, नए अंदाज में छाए राघव चड्ढा, परिणीति भी लगी बब्बली गर्ल