गुलाबी टाई, मूंछ और काला चश्मा, नए अंदाज में छाए राघव चड्ढा, परिणीति भी लगी बब्बली गर्ल

गुलाबी टाई, मूंछ और काला चश्मा, नए अंदाज में छाए राघव चड्ढा, परिणीति भी लगी बब्बली गर्ल

Image Source : Instagram

परिणीति चोपड़ा और उनके पति राजनेता राघव चड्ढा फ्रेंच ओपन फाइनल का हिस्सा बनने के लिए पेरिस गए। सोमवार को इंस्टाग्राम पर परिणीति ने इसकी अपडेट साझा की है।

Image Source : Instagram

परिणीति चोपड़ा ने कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिसमें पति संग उनकी डेट नाइट की झलक भी देखने को मिली।

Image Source : Instagram

सभी तस्वीरों में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक दूसरे के साथ दिख रहे हैं। बैकग्राउंड में टेनिस कोर्ट नजर आ रहा है।

Image Source : Instagram

टेनिस मैच वेन्यू के अंदर दोनों ने कई तस्वीरें क्लिक कराई हैं, जिसमें राघव पूरी तरह से नए अवतार में नजर आए हैं, वहीं परिणीति भी काफी क्यूट लगीं।

Image Source : Instagram

गुलाबी टाई, ग्रे सूट, व्हाइट शर्ट, चेहरे पर मूंछ और काला चश्मा लगाए राघव चड्ढा काफी अलग अंदाज में दिखे। वहीं परिणीति चोपड़ा ने ऑल व्हाइट आउटफिट कैरी किया।

Image Source : Instagram

फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'फ्रेंच ओपन फाइनल, पेरिस और वह..क्या डेट नाइट इससे बेहतर हो सकती है? लेकिन ऊफ क्या मैच था! कुर्सियों पर बैठे-बैठे 5.30 घंटे हम थक गए, लेकिन ये चैंपियन नहीं!'

Image Source : Instagram

उन्होंने आगे लिखा है, 'वाकई बराबरी का मैच। अलाकाराज - पिछले साल भी जब मैंने आपको विंबलडन में देखा था, तब आप जीते थे, मुझे लगता है कि इसमें मेरा भी कुछ हाथ है?'

Image Source : Instagram

अंत में परिणीति ने लिखा, 'चलो, ठीक है आप मुझे अपने भाषण में जोड़ सकते हैं, कोई दिक्कत नहीं है। बता दें, ये पोस्ट आते ही वायरल हो गया है।

Image Source : Instagram

परिणीति और राघव 24 सितंबर 2023 को राजस्थान के उदयपुर के लीला पैलेस होटल में करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधे थे।

Image Source : Instagram

Next : 'काली है, चुड़ैल लगती है...' सांवले रंग पर एक्ट्रेस को मिले ताने, मिली उबटन लगाने की सलाह, छलका दर्द