पति संग काम नहीं करना चाहतीं ये मशहूर टीवी एक्ट्रेस, बताई क्या है वजह

पति संग काम नहीं करना चाहतीं ये मशहूर टीवी एक्ट्रेस, बताई क्या है वजह

Image Source : Instagram/@realhinakhan

कई एक्ट्रेस ऐसी भी हैं, जो अपने पति के साथ काम कर चुकीं। उन्ही में से एक हिना खान भी हैं, जिन्होंने अपने पति रॉकी जायसवाल संग 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर काम कर चुकी हैं।

Image Source : Instagram/@realhinakhan

हिना खान ने हाल ही में एल्विश यादव को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह अपने पति रॉकी जायसवाल के साथ काम क्यों नहीं करना चाहती हैं।

Image Source : Instagram/@realhinakhan

हालांकि, जब एल्विश ने हिना और रॉकी से पूछा की क्या वह आगे साथ में काम करना चाहते हैं तो एक्ट्रेस ने कहा कि नहीं वे दोनों अब साथ में काम नहीं करने वाले हैं।

Image Source : Instagram/@realhinakhan

एल्विश यादव ने पूछा क्यों? इस पर हिना ने कहा, 'हमारे बीच में बहुत क्लैश होते हैं। हम ने भी यह सोच लिया है कि कभी साथ काम नहीं करना हैं।'

Image Source : Instagram/@realhinakhan

हिना ने आगे कहा- 'अगर साथ काम किया तो हम दोनों में लड़ाई होनी पक्की है। हालांकि, अभी तक ऐसा कुछ नहीं हुआ। हम दोनों को शुरुआत में ही एहसास हो चुका था।'

Image Source : Instagram/@realhinakhan

इस पर रॉकी ने अपनी बात रखते हुए कहा, 'जब हम अपने पहले सेट पर मिले थे तो हमारी वह भी लड़ाई होती थी क्योंकि हम दोनों का काम करने का तरीका बहुत अलग है।'

Image Source : Instagram/@realhinakhan

बता दें कि रॉकी जायसवाल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो के सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर थे, जहां उनकी मुलाकात लीड एक्ट्रेस हिना खान से हुई थी और यहीं से उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई।

Image Source : Instagram/@realhinakhan

इस शो के बाद हिना खान और रॉकी जायसवाल इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल बन गए और अब वे शादीशुदा हैं। रॉकी एक निर्माता और निर्देशक भी हैं। कपल को आखिरी बार 'पति पत्नी और पंगा' पर देखा गया था।

Image Source : Instagram/@realhinakhan

Next : अंकिता लोखंडे की जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर, ट्रेंड के जरिए एक्ट्रेस ने बयां किया दिल का दर्द