

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के कई एक्टर्स ऐसे हैं जिन्हें सेट पर ही प्यार हुआ तो वहीं कुछ ने शादी कर ली। इस लिस्ट में हिना खान-रॉकी जायसवाल के अलावा कई नाम शामिल हैं।
Image Source : Instagramशो में काम करने वाले कई एक्टर्स के अपने को एक्टर संग प्यार हुआ। इनमें से कुछ अभी भी रिलेशनशिप में हैं तो कुछ का ब्रेकअप हो गया।
Image Source : Xशहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के चौथे सीजन से बाहर हो गए हैं। दोनों को राजन शाही के शो में प्यार हुआ था।
Image Source : Instagramरोहन मेहरा और कांची सिंह को 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के दूसरे सीजन में मिले थे। दोनों ने एक-दूसरे को पांच साल तक डेट किया लेकिन साल 2021 में उनका ब्रेकअप हो गया।
Image Source : Instagramलता सभरवाल और संजीव सेठ ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के पहले सीजन में अक्षरा के माता-पिता की भूमिका निभाई थी। दोनों को न केवल प्यार हुआ बल्कि कपल ने शादी भी कर ली।
Image Source : Instagramप्रियंका उधवानी और अंशुल पांडे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के दूसरे में थे। खास बात ये है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया था, लेकिन साल 2021 में दोनों फिर से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में आए।
Image Source : Instagramमोहिना कुमारी और ऋषि देव के अफेयर की खबर किसी से छुपी नहीं हैं। हालांकि कुछ सालों बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। इस रिलेशनशिप से निकल मोहिना ने सुयश सिंह से शादी रचा ली है।
Image Source : InstagramNext : 'टीवी की रेखा' के नाम से फेमस हैं ये एक्ट्रेस, 57 साल में भी है सुपर फिट