

टीवी पर 'हिटलर दीदी' शो सुपरहिट रहा और इस शो की लीड किरदार रति पांडे भी घर-घर में छाई रहीं। उन्हें बेशुमार प्यार मिला।
Image Source : Instagramरति पांडे, एक तेज तर्रार लड़की के किरदार में दिखीं, जो हर किसी को अपने जूते की नोक पर रखती थी। फिर एक दिन अचानक ही शो बंद हुआ और एक्ट्रेस गायब हो गईं।
Image Source : Instagramटीवी पर छाई रहने वाली रति पांडे ने अपने करियर में कई हिट शोज दिए। 'हिटलर दीदी' से पहले वो 'मिले जब हम तुम' में नजर आईं।
Image Source : Instagramइस शो में वो अर्जुन बिजलानी के अपोजिट हंसमुख और चुलबुली लड़की के रोल में थीं। इसी किरदार से उन्हें असल पहचान मिली।
Image Source : Instagramरति पांडे की एक्टिंग तो कमाल थी ही, वो दिखने में भी बला की खूबसूरत थीं और उनके एक्सप्रेशन्स ऑन पॉइंट रहते थे, लेकिन इसके बाद भी उनके टीवी एक्टिंग करियर पर ब्रेक लग गई।
Image Source : Instagramरति पांडे को शो मिलने बंद हो गए। वो कई सालों तक नए काम की तालाश में रहीं, लेकिन उन्हें लगातार रिजेक्शन फेस करना पड़ा।
Image Source : Instagramएक्ट्रेस का कहना है कि 'हिटलर दीदी' के दौरान बीता वक्त उनके करियर का गोल्डन पीरियड था। एक्ट्रेस को ख्याल आया कि वो छोटे रोल कर लें, लेकिन फिर बात नहीं बनी।
Image Source : Instagram41 साल की एक्ट्रेस ने करियर पर लगे ब्रेक के बीच शादी नहीं की। उनका नाम 'दीया और बाती हम' एक्टर अनस राशिद से जुड़ा, लेकिन फिर दोनों अलग हो गए।
Image Source : Instagramएक्ट्रेस आज भी कमाल की लगती हैं। उन्होंने काम न मिलने के बाद हार नहीं मानी और अब वो भोजपुरी फिल्मों में नजर आने लगी हैं।
Image Source : Instagramमुंबई में रहने वाली एक्ट्रेस का परिवार बिहार से आता है, ऐसे में भोजपुरी उनके लिए बड़ा चैलेंज नहीं रहा। एक्ट्रेस खेसारी लाल यादव के साथ फिल्म कर रही हैं।
Image Source : InstagramNext : तस्वीर में दिख रही ये एक्ट्रेस, YRKKH में निभा चुकी हैं अक्षरा की सास का किरदार