

टीवी की दुनिया के जाने-माने चेहरों में से एक इस एक्ट्रेस को किसी परिचय की जरूरत नहीं हैं। अपनी दमदार एक्टिंग और किरदार से लोगों के दिलों में अलग बना चुकी हैं।
Image Source : Instagramटीवी की मोस्ट पॉपुलर मां और सासू मां के रोल के लिए फेमस ये एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा संग 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में काम कर चुकी हैं।
Image Source : Instagram'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा की सास मंजरी का रोल प्ले करने वालीं अमी त्रिवेदी हमेशा अपने किरदारों से दर्शकों का दिल जीत लेती हैं।
Image Source : Instagramकई साल तक गुजराती थिएटर में काम करने के बाद अमी ने टीवी की दुनिया में कदम रखा तो जल्द ही अपने शानदार काम की वजह से उन्हें खूब नेम फेम मिला।
Image Source : Instagramअपनी एक्टिंग से अमी त्रिवेदी टीवी की दुनिया में काफी नाम कमा चुकी हैं। खास बात यह है कि फैंस भी उनकी अदाकारी को काफी पसंद करते हैं।
Image Source : Instagramअमी ने छोटे पर्दे पर अपने करियर की शुरुआत 'किट्टू सब जानती है' सीरियल से की थी, जिसमें उन्होंने किट्टू का किरदार निभाया था।
Image Source : Instagram'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम अमी त्रिवेदी को दर्शकों ने ऑन स्क्रीन हमेशा एक संस्कारी और सिंपल लुक में देखा है, लेकिन वह रियल लाइफ में बेहद खूबसूरत हैं।
Image Source : Instagramअमी त्रिवेदी का ड्रेसिंग सेंस भी लोगों को बहुत पसंद हैं। वह सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी रील और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
Image Source : Instagramटीवी एक्ट्रेस अमी को 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अलावा 'पापड़ पोल', 'कुमकुम- प्यारा सा बंधन', 'जाने क्या बात हुई', 'खिचड़ी', 'सजन रे झूठ मत बोलो', 'चिड़िया घर' और 'सात फेरों की हेरा फेरी' में भी देखा जा चुका है।
Image Source : InstagramNext : 'स्त्री तेरी कहानी' की कहां गुमनाम हो गई ये दबंग एक्ट्रेस