

आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' में अपनी उजैर बलोच की भूमिका के लिए दानिश तैमूर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।
Image Source : instagram/@danishpandorफिल्म में दानिश के किरदार की खासियत ये है कि उन्हें रणवीर सिंह के बराबर ही स्पेस मिला है। ऐसे में दानिश की लोकप्रियता दिन पर दिन बढ़ती जा रही है।
Image Source : instagram/@danishpandorलड़कियां भी दानिश की फैन हो गई हैं, लेकिन लगता है धुरंधर एक्टर की जिंदगी में पहले ही किसी हसीना की एंट्री हो चुकी है।
Image Source : instagram/@danishpandorदानिश के बर्थडे पर एक्ट्रेस अहाना कुमरा ने दानिश के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिन्हें देखने के बाद इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि दोनों के बीच कुछ तो है।
Image Source : instagram/@aahanakumraइन तस्वीरों में दानिश और अहाना के बीच काफी क्लोज बॉन्डिंग देखने को मिल रही है, जिसने इनके फैंस को भी इस सोच में डाल दिया है कि आखिर दोनों के बीच क्या खिचड़ी पक रही है।
Image Source : instagram/@aahanakumraदानिश पंडोर के बर्थडे पर अहाना ने दानिश को के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें उन्होंने अभिनेता की परफॉर्मेंस के लिए बधाई दी।
Image Source : instagram/@aahanakumraअहाना ने पोस्ट में लिखा- 'मेरे जानने वालों में सबसे दयालु लड़के को हैप्पी बर्थडे। मुझे उम्मीद है कि और मैं तुम्हारे लिए प्रार्थना करती हूं कि तुम्हें वो सब मिले, तुम जो चाहते हो।'
Image Source : instagram/@aahanakumraफोटोज में अहाना को दानिश के साथ रोमांटिक पोज देते भी देखा जा सकता है। अहाना ने ये तस्वीरें पोस्ट करते हुए सेलिब्रेशन और रेड हार्ट इमोजी भी बनाए हैं।
Image Source : instagram/@aahanakumraअहाना के पोस्ट को देखने के बाद हर तरफ अब इस बात के चर्चे शुरू हो गए हैं कि उजैर बलोच की जिंदगी में पहले से ही किसी की एंट्री हो चुकी है।
Image Source : instagram/@aahanakumraNext : 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में होगी नई एंट्री, तुलसी की जिंदगी में आएगा बड़ा बदलाव