

अंबानी परिवार की लाडली ईशा जहां भी जाती हैं छा जाती हैं। ट्रेडिशनल के साथ-साथ ईशा अंबानी के वेस्टर्न लुक्स भी देखने लायक होते हैं।
Image Source : Instagramहाल ही में ईशा अंबानी टिरा ब्यूटी के ग्लोबल लग्जरी स्किनकेयर ब्रांड ऑगस्टिनस बेडर के लॉन्च में नजर आईं, यहां वह ब्लैक ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनकर पहुंची थीं।
Image Source : Instagramइस ड्रेस में ईशा अंबानी किसी मॉडर्न प्रिंसेस जैसी लग रही थीं। लेकिन, इस दौरान सबसे ज्यादा ध्यान जिस चीज ने खींची वह उनका बैग था।
Image Source : Instagramईशा अंबानी ने अपने बैग में अपनी क्रिस्टल से अपने जुड़वा बच्चों के नाम लिखवाए थे। ये पर्स उनके स्टनिंग लुक को और हाईलाइट कर रहा था। जिसके सोशल मीडिया पर भी चर्चे हो रहे हैं।
Image Source : Instagramईशा अंबानी ने अपने इस लुक को ग्लैमरस बनाने के लिए ग्लैम मेकअप चुना। उन्होंने आई मेकअप के साथ रेड ग्लॉसी लिपस्टिक लगाई थी।
Image Source : Instagramस्ट्रैपलेस कॉरसेट और स्कर्ट के साथ ईशा ने Monolo Blahnik पम्प हील्स पहनी थी। इसके साथ ही डायमंड रिंग, हैंडकफ और ईयरिंग्स के साथ अपना लुक पूरा किया।
Image Source : Instagramहालांकि, ये पहली बार नहीं है जब ईशा अपने लुक को लेकर सुर्खियों में छाई हों, अंबानी परिवार की लाडली अक्सर अपने लुक्स से एक्ट्रेसेस को भी मात देती नजर आती हैं।
Image Source : Instagramपिछले दिनों भी ईशा अपने कई लुक्स को लेकर सुर्खियों में रहीं, खासतौर पर भाई अनंत की शादी के दौरान उनके अलग-अलग अंदाज देखने को मिले थे।
Image Source : Instagramभाई अनंत की शादी में कभी ईशा ट्रेडिशनल तो कभी वेस्टर्न लुक में कहर ढाती नजर आईं। उनके सभी लुक्स की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा रही।
Image Source : InstagramNext : 5 साल की उम्र से काम कर रही है ये एक्ट्रेस, सैलेरी थी मात्र 500 रुपये, एक वेब सीरीज से मचाई थी खलबली